Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से की शिष्टाचार भेंट

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से की शिष्टाचार भेंट
Dinesh Bhatt July 05, 2026 11:03 AM IST

 

     जयपुर, 4 जुलाई । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा प्रवास के दौरान शनिवार को त्रिपुरा विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष श्री राम पादा जमातिया, उपाध्यक्ष श्री राम प्रसाद पाल तथा सरकार के मुख्य सचेतक श्रीमती कल्याणी साहा रॉय से शिष्टाचार भेंट कर संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा दोनों राज्यों के मध्य आपसी सहयोग के विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
 
     बैठक के दौरान श्री देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली संसदीय इतिहास, नवाचारों एवं जनहित आधारित विधायी कार्यप्रणाली की जानकारी साझा की। उन्होंने राजस्थान विधानसभा में किए गए विभिन्न नवाचारों एवं जनोन्मुखी पहलों की भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि विभिन्न विधानसभाओं के बीच संवाद, अनुभवों का आदान-प्रदान तथा श्रेष्ठ संसदीय परंपराओं का साझा होना लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
 
     त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष श्री राम पादा जमातिया ने श्री देवनानी का स्वागत करते हुए दोनों विधानसभाओं के बीच निरंतर सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उपयोगी बताया ।इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री राम प्रसाद पाल एवं मुख्य सचेतक श्रीमती कल्याणी साहा रॉय ने भी संसदीय कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
 
     शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। सभी जनप्रतिनिधियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा राज्यों के मध्य संसदीय सहयोग को और अधिक प्रगाढ़ बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS