Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / विरासत को सहेजकर विकास की ओर अग्रसर पुष्कर बनेगा क्लीन एंड ग्रीन सिटी —मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन से भव्य एवं दिव्य बनेगा तीर्थराज पुष्कर

विरासत को सहेजकर विकास की ओर अग्रसर पुष्कर बनेगा क्लीन एंड ग्रीन सिटी —मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन से भव्य एवं दिव्य बनेगा तीर्थराज पुष्कर
Dinesh Bhatt November 16, 2026 08:43 PM IST
जयपुर, 16 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन से तीर्थराज पुष्कर आने वाले समय में नव्य, भव्य व दिव्य स्वरूप में दिखाई देगा। राज्य सरकार पुष्कर के पौराणिक विरासत को सहेजते हुए इसे आधुनिक रूप में विकसित करने की दिशा में ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर, पुष्कर सरोवर के घाटों एवं परिक्रमा मार्ग के विकास के मेगा प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है। वहीं, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सड़क विकास से लेकर अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। 
 
 
पुष्कर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाने के लिए लगभग 42 करोड़ रुपये से अधिक के सड़क निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य करवाए गए हैं। इनमें पुष्कर-बड़ी घाटी सड़क, सुरजकुंड योजना, मोतीसर मार्ग, सावित्री मंदिर मार्ग और शहर के विभिन्न मार्गों के विकास के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 80 लाख रुपये की लागत से पुष्कर सरोवर के निकट उच्चस्तरीय पुल की मरम्मत और 1 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से भव्य स्वागत द्वार का निर्माण भी करवाया गया है। सावित्री माता मंदिर क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 50 करोड़ रुपये के कार्य की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। साथ ही, पुष्कर को क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी के रूप में विकसित किए जाने के लिए डीपीआर बनाने का कार्य किया जा रहा है। 
 
पर्यटकों की पसंद में शामिल पुष्कर—
पुष्कर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के साथ पर्यटन आकर्षण भी लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2023 में 76 लाख 42 हजार से अधिक घरेलू पर्यटक यहां पहुंचे। वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 1 करोड़ 24 लाख से अधिक तथा वर्ष 2025 में 1 करोड़ 32 लाख से अधिक हो गई। वर्ष 2025 में 68 हजार 327 विदेशी पर्यटक आए। वर्ष 2026 में अगस्त तक 70 लाख 88 हजार से अधिक घरेलू और 31 हजार 459 विदेशी पर्यटक पुष्कर पहुंचे।
 
पुष्कर बना परंपरागत आयोजनों के साथ पर्यटन के नए अनुभवों का संगम
 
हर वर्ष की भांति इस बार भी पुष्कर धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन के विविध रंगों से देश-दुनिया को रूबरू करवाने के लिए तैयार है। आगामी 17 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले में विदेशी पर्यटकों की सहभागिता वाली खेल प्रतियोगिताएं, फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल, ऊंट एवं घोड़ा नृत्य, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहेंगी। विदेशी पर्यटक राजस्थान के पारंपरिक ग्रामीण खेलों में स्थानीय प्रतिभागियों के साथ मुकाबला करते नजर आएंगे, तो शिल्पग्राम में प्रदेश के हस्तशिल्पियों के हुनर और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू महकेगी।
 
20 नवम्बर को शिल्पग्राम में फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल का उद्घाटन होगा। इस आयोजन में हस्तशिल्प और खानपान से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पुष्कर सरोवर की महाआरती, दीपदान और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां मेले की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक छटा को और बढ़ाएंगी।
 
70 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से सड़कों का कायाकल्प—
पुष्कर में 4 करोड़ 93 लाख की लागत से सूरजकुंड योजना (चरण-1) में जीएसबी स्तर तक आंतरिक सड़क निर्माण कार्य, 3 करोड़ 68 लाख रुपये से अधिक लागत के साथ पुष्कर मेला मैदान रोड से मोतीसर तक, 2 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की लागत से मोतीसर से सूरजकुंड योजना रोड तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य किए गए हैं। इसी तरह 1 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से पुष्कर रेलवे क्रॉसिंग से सावित्री मंदिर एवं 1 करोड़ 43 लाख रुपये से गनाहेड़ा न्यू मेला मैदान होते हुए मोतीसर रोड तक सड़क सुदृढ़ीकरण किया गया है। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संरचना को मजबूत करने के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से अजमेर जिले की सीमा से भदून होते हुए नागौर जिले की सीमा पर उमामाल की ढाणी तक स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। 
 
 
इसके अलावा 64 लाख 90 हजार रुपये की लागत से मुरली से गुर्जर मंदिर तक सड़क निर्माण, 48 लाख 87 हजार रुपये से अजमेर चुंगी नाका से पचकुंड रोड तक तथा 80 लाख 57 हजार रुपये से गुरुद्वारा से भवन भैरूजी तक सीमेंट कंक्रीट सड़क तथा 1 करोड़ 20 लाख रुपये से गनाहेड़ा स्कीम तक सीसी रोड के कार्य करवाए गए हैं। लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से पुष्कर-बड़ी घाटी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। सूरजकुंड योजना प्रथम के अंतर्गत योजना क्षेत्र का समतलीकरण और ड्रेसिंग कार्य तथा शेमा सड़क निर्माण कार्य जीएसबी स्तर तक 15 करोड़ 11 लाख की लागत से किया जाएगा। 
 
स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाओं में हो रहा विस्तार—
पुष्कर के सर्वांगीण विकास के तहत स्थानीय निवासियों के लिए भी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। राज्य सरकार ने पुष्कर में सीएचसी का उप जिला चिकित्सालय में तथा नगर पालिका का नगर परिषद में क्रमोन्नयन के साथ ही नवीन वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय भी खोले हैं। इसी तरह, नवीन राजकीय आवासीय वेद विद्यालय स्थापित किए जाने के साथ ही राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान संकाय और दर्शनशास्त्र विषय प्रारंभ किए गए हैं।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS