Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान संस्कार स्वीट कैटर्स,जयपुर पर कार्रवाई 83 किलो एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री नष्ट कराई, घेवर का नमूना लिया

शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान संस्कार स्वीट कैटर्स,जयपुर पर कार्रवाई 83 किलो एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री नष्ट कराई, घेवर का नमूना लिया
Dinesh Bhatt August 15, 2026 08:47 PM IST
जयपुर, 15 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
 
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन तथा अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह एवं संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा के सुपरवीजन में जयपुर मुख्यालय की सेंट्रल टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को संस्कार स्वीट कैटर्स, रामपुरा रोड, सांगानेर, जयपुर का निरीक्षण किया।
 
कार्रवाई के दौरान टीम ने घेवर का एक नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिया। नमूने को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में पाई गई लगभग 83 किलोग्राम एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, जिसमें मिल्क केक, पाव ब्रेड, खट्टा पनीर, डोडा बर्फी, टोस्ट एवं काला नमक शामिल था, को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
 
इसके अतिरिक्त प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई तथा तैयार खाद्य सामग्री का रखरखाव भी अनहाइजीनिक स्थिति में पाया गया। मौके पर पाई गई अन्य कमियों के संबंध में प्रतिष्ठान को अलग से इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा।
 
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला ने कहा कि प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS