Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / नगर निगम जयपुर सहित 19 नगरीय निकायों की मतगणना के लिए तैयारियां पूरी

नगर निगम जयपुर सहित 19 नगरीय निकायों की मतगणना के लिए तैयारियां पूरी
Dinesh Bhatt September 13, 2026 08:04 PM IST
जयपुर, 13 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर निगम जयपुर एवं जिले की विभिन्न नगर परिषद, नगर पालिकाओं के अधीन वार्डों की मतगणना के लिए निर्धारित स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों की मतगणना श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड, जयपुर में की जाएगी। यहां ईवीएम संग्रहण एवं मतगणना कार्य के लिए कुल 15 मतगणना कक्षों में 150 टेबल निर्धारित की गई हैं।
 
नगर निगम जयपुर की मतगणना व्यवस्था के तहत वार्ड 1 से 150 तक की मतगणना संबंधित विधानसभा क्षेत्र एवं वार्ड क्रमांक के अनुसार निर्धारित मतगणना कक्षों में होगी। विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, सांगानेर, बगरू, मालवीय नगर, सिविल लाइन्स, किशनपोल, आदर्श नगर, हवामहल एवं आमेर क्षेत्र के वार्डों के लिए निर्धारित कक्षों में मतगणना टेबलों की व्यवस्था की गई है। आदेश में प्रत्येक मतगणना कक्ष के लिए संबंधित वार्डों तथा टेबलों की संख्या निर्धारित की गई है।
 
जिले की 2 नगर परिषद एवं 16 नगर पालिकाओं की मतगणना के लिए संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में निर्धारित विद्यालयों एवं अन्य स्थलों पर 18 मतगणना कक्षों में कुल 120 टेबल निर्धारित की गई हैं। इनमें कानोता के लिए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कानोता में 7 टेबल, वाटिका के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक केन्द्र वाटिका में 9 टेबल, जमवारामगढ़ के लिए पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ में 9 टेबल, मनोहरपुर के लिए पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर में 6 टेबल, शाहपुरा के लिए श्री कल्याण सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में 10 टेबल, फागी के लिए कार्यालय पंचायत समिति फागी में 4 टेबल, दूदू के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मालपुरा रोड़ दूदू  में 8 टेबल, सांभर के लिए राजकीय शाकम्भर स्नातकोत्तर महाविद्यालय सांभरलेक में 5 टेबल, चाकसू के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चाकसू में 6 टेबल तथा कालाडेरा के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में 5 टेबल निर्धारित हैं।
 
इसी प्रकार चौमूं के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमू में 9 टेबल, खेजरोली के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमू में 5 टेबल, बस्सी के लिए कॉलेज ऑफ डेयरी एण्ड फूड टेक्नोलॉजी, बस्सी में 7 टेबल, नरायना के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नरायना में 5 टेबल, जोबनेर के लिए श्री कर्ण नरेन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोबनेर में 5 टेबल, किशनगढ़-रेनवाल के लिए मा. रि. सो. रा. उ.मा. वि. किशनगढ़ रेनवाल में 5 टेबल, बगरू के लिए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बगरू में 7 तथा फुलेरा के लिए कार्यालय नगर पालिका फुलेरा में 8 टेबल निर्धारित की गई हैं।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने संबंधित अधिकारियों को मतगणना से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने तथा मतगणना स्थलों पर सुरक्षा, कार्मिक, ईवीएम/लैपटॉप संग्रहण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बिना अधिकृत प्रवेश पत्र क मतगणना केंद्र में कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS