Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / अजमेर जिले में पॉलीटेक्निक कॉलेज 250 sq.फीट जमीन पर उगाएगा 500 पौधे, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

अजमेर जिले में पॉलीटेक्निक कॉलेज 250 sq.फीट जमीन पर उगाएगा 500 पौधे, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ
Dinesh Bhatt May 15, 2026 10:52 AM IST

जयपुर, 14 मई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को अजमेर जिले में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में पौधरोपण की एक अभिनव शुरूआत की। महाविद्यालय परिसर में लगभग 250 फीट लंबी एवं 6 फीट चौड़ी पट्टी पर करीब 500 पौधे 1.5 फीट की दूरी पर 500 फलदार व छायादार पौधे उगाए जाएंगे। जिगजेग पद्धति से यह पौधरोपण आने वाले समय में शहरी भूमि पर वन विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण जैव विविधता संवर्धन तथा हरित परिसर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के स्तर पर भी पर्यावरण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से इस अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं हैबल्कि नई तकनीकों के माध्यम से उनके संरक्षण एवं संवर्धन पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्यावरण का विशेष महत्व रहा है। हमारे वेदोंशास्त्रों एवं जीवन पद्धति में प्रकृति संरक्षण को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। भारत ने विश्व को योगप्रकृति के साथ संतुलित जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। यही कारण है कि भारत की प्राचीन संस्कृति विश्वभर में आदर्श मानी जाती है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन को देखते हुए वृक्षों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। हमें युगानुकूल एवं देशानुकूल नीति पर कार्य करते हुए आधुनिक तकनीकों का उपयोग पर्यावरण संरक्षण में करना होगा। इंजीनियरिंग एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े युवाओं की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

उन्होंने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान का भी उल्लेख किया। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण नहींबल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री की इस प्रेरणादायी अपील को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि एक पौधे के संरक्षण का संकल्प लेतो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और सक्रिय भागीदारी ही सच्ची देशभक्ति है।

उन्होंने बताया कि अभियान में लगभग 35 प्रकार की प्रजातियों के पौधे शामिल किए गए हैं जिनमें फूलदार फलदार तथा छायादार वृक्ष सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि विशेष ध्यान रखा गया है कि एक जैसी प्रजाति के पौधे पास-पास न लगाए जाएं जिससे जैव विविधता बनी रहे तथा परिसर अधिक प्राकृतिक एवं संतुलित दिखाई दे। पौधों की नियमित सिंचाई हेतु पट्टी के दोनों ओर छोड़े गए 1 फीट स्थान में पाइपलाइन बिछाई गई है जिससे सभी पौधों तक समान रूप से जल पहुंच सके।

इस संपूर्ण कार्य में विनोद मेलाना का विशेष मार्गदर्शन रहा। संस्थान की ओर से पर्यावरण प्रभारी श्री सुरेश खींची तथा श्रीमती मीना चौधरी के नेतृत्व में टीम द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विज्ञान भारती राजस्थान के क्षेत्र संरक्षक श्री पुरूषोत्तम पराजंपे ने की तथा औपचारिक धन्यवाद प्राचार्य श्री गोविन्द नारायण पारीक ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका पाठक ने किया।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS