Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल मिलेंगे

पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल मिलेंगे
Dinesh Bhatt November 27, 2026 08:06 PM IST
जयपुर, 27 नवंबर। राजस्थान पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल से सम्मानित किया जाएगा। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) श्री बिपिन पांडेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए श्री शान्तनु कुमार सिंह (उप महानिरीक्षक पुलिस) का चयन किया गया है।
 
इसी प्रकार डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल के लिए पांच पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। इनमें सहायक निदेशक अभियोजन श्री भंवर कुलदीप राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अदिति कांवत, पुलिस उप अधीक्षक श्री निसार खान, उप निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार शर्मा एवं हेड कांस्टेबल नंबर 38 श्री शाहिद अली शामिल हैं। इन्हें 14 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS