Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / पीएचईडी मंत्री ने जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया— विकास कार्यों को मिलेगी नई गति, लोकार्पण से आमजन को मिलेगा सीधा लाभ- श्री कन्हैयालाल चौधरी

पीएचईडी मंत्री ने जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया— विकास कार्यों को मिलेगी नई गति, लोकार्पण से आमजन को मिलेगा सीधा लाभ-  श्री कन्हैयालाल चौधरी
Dinesh Bhatt August 06, 2026 10:37 PM IST
जयपुर, 6 अगस्त। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी ने गुरुवार को भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में कई जनहितकारी विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। 
 
उन्होंने  जहाजपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशाषी अभियंता कार्यालय व फल एवं सब्जी मंडी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया ।  नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिशाषी अभियंता कार्यालय की स्थापना से क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों के संचालन में गति आएगी तथा आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।  फल एवं सब्जी मंडी बनने से किसानों को अपनी उपज के विपणन के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं, उचित मूल्य एवं व्यापारिक अवसर उपलब्ध होंगे। पेयजल परियोजना के माध्यम से नगर क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
 
श्री चौधरी ने बोराणी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में नवनिर्मित चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया । बोराणी से सहलादाता तक निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण, सरसिया में 2000 केएल क्षमता के उच्च जलाशय एवं पाइपलाइन निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा पीपलून्द में डीएमएफटी मद से निर्मित पाइपलाइन कार्य का भी लोकार्पण किया ।
 
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के प्रारंभ होने से शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
 
श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक अधोसंरचना के विकास एवं किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक क्षेत्र समग्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
 
 
जहाजपुर विधायक श्री गोपीचंद मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि अधिशाषी अभियंता कार्यालय, फल एवं सब्जी मंडी, पेयजल, शिक्षा एवं सड़क से जुड़े कार्य क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं से किसानों, विद्यार्थियों एवं आमजन को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा तथा जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
 
इस दौरान निवर्तमान प्रधान जहाजपुर श्री कौशल किशोर शर्मा, नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष श्री नरेश मीणा सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि,अधिकारी व आमजन मौजूद रहे।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS