Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / संसदीय कार्य मंत्री ने गुड़ा बिश्नोइयाँ में ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन प्रदेश सरकार नागरिकों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में कर रही अनवरत काम —श्री पटेल

संसदीय कार्य मंत्री ने गुड़ा बिश्नोइयाँ में ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन  प्रदेश सरकार नागरिकों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में कर रही अनवरत काम —श्री पटेल
Dinesh Bhatt June 19, 2026 09:32 AM IST

जयपुर , 18 जून। संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को जोधपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र लूणी की ग्राम पंचायत गुड़ा बिश्नोइयाँ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा  मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत देने के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में अनवरत काम कर रही है। श्री पटेल ने कहा ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से पट्टा वितरणनामांतरणजाति- मूल निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रकरणों का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ता खोलनेसहमति विभाजन और तरमीम शुद्धि जैसे कार्य शिविरों में किए जा रहे हैं।

आमजन की समस्याओं का यथोचित और त्वरित समाधान सुनिश्चित हो—

श्री पटेल ने कहा कि शिविरों में आमजन से जुड़े कार्य पूरी गंभीरता से सम्पादित किए जाएं। उन्होंने अधिकारियो से कहा कि शिविरों में आमजन की समस्याओं का यथोचित और त्वरित समाधान सुनिश्चित हो तथा इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को शिविरों तक पहुंचाने में सहयोग करेंताकि पात्र व्यक्ति को योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सकें।

शिविर में किए गए 18 नामान्तरण—

शिविर प्रभारी श्री हसमुख कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा 18 नामांतरण, 3 आपसी सहमति से बंटवारा, 20 मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए। वहीं कृषि विभाग द्वारा 6 किसानों बीज मिनीकिट वितरित किए गए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 62 लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई। उन्होंने जानकारी दी कि पशुपालन विभाग द्वारा 8 मंगला पशु बीमा की पॉलिसी वितरित की गई, 28 पशुओं का उपचार और 60 पशुओं का टीकाकरण किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 2 बच्चों को अन्नप्राशन करवाया गया।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS