Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर जिले के लूणी और राजौर का दौरा कर पेयजल व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर जिले के लूणी और राजौर का दौरा कर पेयजल व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
Dinesh Bhatt June 14, 2026 11:14 AM IST

जयपुर, 13 जून। संसदीय कार्यविधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र लूणी और राजौर गांवों का दौरा कर आमजन से सीधा संवाद किया और क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायज़ा लिया।

विधि मंत्री ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में क्षेत्र के किसी भी गाँव या ढाणी में पानी का संकट नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा आमजन को नियमित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा अधिकारी फील्ड में रहकर पेयजल लाइनों की निगरानी करें और जहां कहीं भी तकनीकी खामी या लीकेज हैउसे तुरंत दुरुस्त किया जाए।

श्री पटेल ने लूणी में तालाब की स्थिति देखी और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को तालाब और कैचमेंट एरिया की सफ़ाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा मानसून से पूर्व सफाई सुनिश्चित करके वर्षा जल का संरक्षण और उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन से आपूर्ति बाधित हैवहां तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा विभागीय अधिकारी टेल एंड के गांवों तक समुचित जलापूर्ति के लिए नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

श्री पटेल ने कहा बढ़ते जल संकट और गिरते भूजल स्तर के बीच वर्तमान समय में कुएंबावड़ी और तालाब जैसे परंपरागत जल स्रोतों का संरक्षण बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा उपेक्षित हो रहे ये प्राचीन स्रोत न केवल जल आत्मनिर्भरता का आधार हैंबल्कि पर्यावरण संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि समय रहते इनके जीर्णोद्धार और वर्षा जल संचयन को अपनाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी सुरक्षित रख सकते हैं।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS