Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / संसदीय कार्य मंत्री ने वीरात्रा माता मंदिर में की विधिवत पूजा-अर्चना -प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना -प्रदेश सरकार वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान बनाने के लिए कृत संकल्पित - श्री पटेल

संसदीय कार्य मंत्री ने वीरात्रा माता मंदिर में की विधिवत पूजा-अर्चना  -प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना  -प्रदेश सरकार वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान बनाने के लिए कृत संकल्पित - श्री पटेल
Dinesh Bhatt July 19, 2026 08:54 AM IST

जयपुर18 जुलाई। संसदीय कार्यविधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल शनिवार को एक दिवसीय बाड़मेर दौरे पर रहे। उन्होंने चौहटन के वीरात्रा स्थित वांकल माता मंदिर में विधिवत पूजा - अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। मंदिर ट्रस्ट द्वारा विधि मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

श्री पटेल ने कहा यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।

उन्होंने कहा राजस्थान की भूमि अपने मंदिरों एवं आस्था स्थलों के लिए सम्पूर्ण देश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अलग ही आकर्षण रखती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्याकाशी विश्वनाथ और सोमनाथ को श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप भव्य बनाकर देश में एक नये उत्साह का संचार किया है।

वीरात्रा धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में होगा विकसित—

श्री पटेल ने कहा पश्चिमी राजस्थान की संस्कृतिविरासतऔर लोक कला को विशिष्ट वैश्विक पहचान दिलाने के लिए जैसलमेरजोधपुरबीकानेरबाड़मेर और जालोर में 'थार सांस्कृतिक सर्किटविकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा श्री वांकल धाम महातीर्थ वीरात्रा में रोप-वे निर्माण की डीपीआर का कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने कहा वीरात्रा को धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

बाड़मेर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी—

विधि मंत्री ने कहा बाड़मेर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा चौहटन विधानसभा क्षेत्र में जिला अस्पतालनगरपालिका220 और 132 केवी के जीएसएस जैसे ऐतिहासिक विकास कार्य हमारी सरकार ने करवाये हैं।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा वीरात्रा माता की 18 हज़ार बीघा ओरण को संरक्षित करने वाले पूर्वजों को नमन करता हूँ। उन्होंने कहा सिर सांठे रूंख रहेतो भी सस्तो जाण" की भावना के अनुरूप सरकार खेजड़ी सहित अन्य वृक्षों के संरक्षण के लिए कानून बना रही हैं।

चौहटन विधायक श्री आदूराम मेघवाल ने कहा प्रदेश सरकार ने तीनों बजट में चौहटन को ऐतिहासिक सौगातें दी हैं। उन्होंने विधि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौहटन में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय खोलकर सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों के लिए सुगम न्याय का मार्ग प्रशस्त किया है।

बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के भगीरथी प्रयासों की बदौलत जल जीवन मिशन की समयावधि 2028 तक बढ़ाने का ऐतिहासिक काम हुआ है। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन की समयावधि बढ़ने से बाड़मेर के हर घर तक नल से जल पहुंचेगा।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS