Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / संसदीय कार्य मंत्री ने सर्किट हाऊस में की जनसुनवाई और ली समीक्षा बैठक प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - श्री पटेल

संसदीय कार्य मंत्री ने सर्किट हाऊस में की जनसुनवाई और ली समीक्षा बैठक  प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - श्री पटेल
Aayushman Bhatt July 19, 2026 08:59 AM IST

जयपुर, 18 जुलाई। संसदीय कार्यविधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को बाड़मेर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक ली और जनसुनवाई की।

उन्होंने जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल से विकास कार्योंफ्लैगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मानसून में देरी कारण जिले में पेयजल व्यवस्थाओंपशुधन के लिए चारे और पानी की उपलब्धता की व्यापक समीक्षा की गई। जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार लक्ष्य अंत्योदय के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्षा में हुई देरी के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होगी और पशुधन के लिए चारे की कमी नहीं आने दी जाएगी।

अधिकारियों दिए आवश्यक दिशा-निर्देश—

श्री पटेल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं एवं परिवेदनाओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसेवा की भावना से कार्य करते हुए पारदर्शितासंवेदनशीलता और उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करें।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही या उदासीनता सुशासन की अवधारणा को कमजोर करती है। इसलिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक अधिकारी अपने स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें और नागरिकों को राहत पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

सुशासन का आदर्श प्रस्तुत करें अधिकारी—

श्री पटेल ने कहा कि अधिकारी निष्पक्षतापारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेंइससे आमजन में शासन की छवि सुदृढ़ होती है और जनता का विश्वास प्रशासन पर बढ़ता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल आदेशपालक न बनेंबल्कि शासन की नीति और मंशा के अनुरूप सक्रिय भागीदारी निभाएं। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ निरंतर संवाद रखें ताकि स्थानीय समस्याओं का त्वरित एवं युक्तियुक्त समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को सशक्त बनाना—

श्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हैबल्कि अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई जैसी व्यवस्थाएं लोकतंत्र की नींव को मजबूत करती हैं और नागरिकों को सशक्त बनाती है। श्री पटेल ने कहा कि स्वास्थ्यशिक्षाबिजलीपेयजलसड़कपेंशनसामाजिक सुरक्षाखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति जैसी बुनियादी सेवाएं प्रत्येक नागरिक का मूलभूत अधिकार हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि इन सेवाओं की नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस दौरान विधायक बाड़मेर डॉ. प्रियंका चौधरीविधायक चौहटन श्री आदूराम मेघवाल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS