Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / नए उद्यम स्थापित करने का अवसर, रीको के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 500 से अधिक भूखण्ड आवंटन के लिए उपलब्ध

नए उद्यम स्थापित करने का अवसर, रीको के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 500 से अधिक भूखण्ड आवंटन के लिए उपलब्ध
Dinesh Bhatt October 04, 2026 08:26 AM IST

जयपुर, 3 अक्टूबर। प्रदेश में औद्योगिक विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 500 से अधिक भूखण्ड ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें औद्योगिक, व्यावसायिक, लॉजिस्टिक्स, आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, अस्पताल, नर्सिंग होम, कियोस्क, स्कूल, दुकान और पेट्रोल पम्प सहित विभिन्न श्रेणियों के भूखण्ड शामिल हैं।

इन भूखण्डों के लिए ऑनलाइन आवेदन और धरोहर राशि (ईएमडी) जमा कराने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। संबंधित ई-नीलामियों के लिए ईएमडी जमा कराने की अंतिम तिथियां 13 और 14 अक्टूबर, 2026 निर्धारित हैं। इच्छुक निवेशक निर्धारित अवधि में रीको की ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, रीको ने प्लग एंड प्ले, स्पोर्ट्स फैसिलिटी तथा वर्किंग हाउसिंग फैसिलिटी विकसित करने के लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके तहत जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भिवाड़ी-द्वितीय, भरतपुर, कोटा, किशनगढ़, सवाई माधोपुर, उदयपुर, झालावाड़, नागौर तथा श्रीगंगानगर में 28 भूखण्डों का किराये के आधार पर आवंटन किया जाएगा।

जयपुर के सीतापुरा स्थित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में गारमेंट एवं अपैरल, जेम्स एंड ज्वैलरी और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के उद्योगों के लिए प्लग एंड प्ले मॉड्यूल्स का भी लाइसेंस शुल्क के आधार पर ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन किया जा रहा है। इससे उद्यमियों को तैयार और आधुनिक सुविधाओं से युक्त औद्योगिक परिसरों में उद्यम स्थापित करने का अवसर मिलेगा।

रीको का उद्देश्य निवेशकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS