Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में हैंडपंपों को किया गया दुरुस्त

clean-udaipur मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में हैंडपंपों को किया गया दुरुस्त
Dinesh Bhatt April 06, 2026 05:50 PM IST
​जयपुर, 5 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर रविवार को राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाकर हैंडपंपों को दुरुस्त किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर्स, सीईओ, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ ने पीएचईडी विभाग के तकनीकी अधिकारियों के साथ हैंडपंपों के मरम्मत की आवश्यक कार्यवाही की।
​सभी जिलों में संबंधित अधिकारियों ने स्वयं गांव-गांव जाकर हैंडपंपों का निरीक्षण किया तथा मौके पर ही आवश्यक मरम्मत करवाकर पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया। इस व्यापक कार्यवाही से गर्मी के मौसम में गांव-ढाणी में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
 
​उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में आमजन से जुड़े प्रकरणों पर प्रशासन द्वारा तत्परता से राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में हैंडपंपों को दुरुस्त कर आमजन को पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS