Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली पहुंची आमेर— पुष्प वृष्टि और तिलक लगाकर किया गया स्वागत - FIGHT AGAINST DRUGS’ के संदेश के साथ सीएपीएफ और राज्य पुलिस के राइडर्स जयपुर में - रामनिवास बाग से गुरुवार सुबह 10 बजे होगी रैली के अगले चरण की रवानगी - डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा गुरुवार को अल्बर्ट हॉल से दिखाएंगे हरी झंडी

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली पहुंची आमेर—  पुष्प वृष्टि और तिलक लगाकर किया गया स्वागत  - FIGHT AGAINST DRUGS’ के संदेश के साथ सीएपीएफ और राज्य पुलिस के राइडर्स जयपुर में  - रामनिवास बाग से गुरुवार सुबह 10 बजे होगी रैली के अगले चरण की रवानगी  - डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा गुरुवार को अल्बर्ट हॉल से दिखाएंगे हरी झंडी
Dinesh Bhatt October 22, 2026 01:15 PM IST

जयपुर 21 अक्टूबर। नशे के खिलाफ जन-जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर निकल रही राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली बुधवार शाम जयपुर के आमेर पहुंची। रैली का स्वागत राजस्थान पुलिस बैंड की स्वरलहरियों के बीच फूलों से और तिलक लगाकर किया गया। ऐतिहासिक आमेर में उप महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती श्वेता धनकड़ ने सभी राइडर्स का अभिवादन करते हुए गुलाबी नगरी पधारने पर स्वागत किया।

डीआईजी श्रीमती धनकड़ ने बताया कि 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल से महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा हरी झंडी दिखाकर रैली को आगे के लिए रवाना करेंगे।

उल्लेखनीय है कि ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स' थीम पर रैली सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के तहत निकाली जा रही है। इसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, विभिन्न केंद्रीय पुलिस संगठनों और राज्य पुलिस के राइडर्स शामिल हैं। रैली के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा रहा है।

— आमेर में स्वागत, रामनिवास बाग से होगी रवानगी

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कानून एवं व्यवस्था श्री वी.के. सिंह ने बताया कि रैली राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के रास्ते प्रवेश कर जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर होते हुए गुजरात की ओर बढ़ेगी। जयपुर में 21 अक्टूबर को आमेर किले पर रैली का स्वागत किया गया। अगले दिन सुबह 10 बजे अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग से डीजीपी श्री शर्मा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

रैली में सीआरपीएफ, बीएसएफ, एनआईए, आरपीएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एनएसजी और एसएसबी सहित विभिन्न बलों के 250 राइडर्स भाग ले रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अक्टूबर को रैली जयपुर से अजमेर पहुंचेगी। 23 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ होते हुए उदयपुर और 24 अक्टूबर को उदयपुर से गांधीनगर की ओर प्रस्थान करेगी।

— विद्यार्थियों और आमजन से होगा संवाद

रैली के स्वागत एवं रवानगी स्थलों पर नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और आमजन के साथ संवाद होगा। ठहराव स्थलों पर एनजीओ, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों, एनसीसी-एनएसएस के सदस्यों तथा विद्यार्थियों की भागीदारी से नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की जाएगी।

— राजस्थान पुलिस ने की व्यापक व्यवस्थाएं

रैली के सफल संचालन के लिए उप महानिरीक्षक पुलिस, आर्म्ड बटालियन श्रीमती श्वेता धनखड़ को राजस्थान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित जिलों में पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रैली के मार्ग पर सुरक्षा, यातायात, एस्कॉर्ट, पार्किंग और आपातकालीन सहायता की व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक जिले में आरपीएस स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में कंट्रोल रूम स्थापित कर रैली की निगरानी की जाएगी।

तीन स्थानों से अल्बर्ट हॉल पहुंचेंगे राइडर्स, फिर अजमेर के लिए होंगे रवाना—

राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली 22 अक्टूबर, गुरुवार को जयपुर की सड़कों से गुजरेगी। रैली को सुगमता से निकालने के लिए जयपुर यातायात पुलिस ने विस्तृत रूट चार्ट तैयार किया है। रैली के राइडर्स तीन अलग-अलग स्थानों से पायलट वाहनों के साथ अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग पहुंचेंगे। यहां सुबह 10 बजे डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा हरी झंडी दिखाकर रैली को अजमेर के लिए रवाना करेंगे।

चतुर्थ बटालियन आरएसी से अल्बर्ट हॉल—

रैली का एक दल चतुर्थ बटालियन आरएसी कैंप से रवाना होगा। मार्ग: रामगढ़ रोड, सड़वा मोड़, मानबाग, धोबीघाट सर्किल, गलता गेट चौराहा, दिल्ली रोड, टी.पी. नगर, गुरुद्वारा मोड़, घाटगेट चौराहा, सांगानेरी गेट और रामनिवास बाग चौराहा होते हुए अल्बर्ट हॉल। पायलटिंग की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक (यातायात शिक्षा) श्री रामकृपाल मीणा के पास रहेगी।

पांचवीं बटालियन आरएसी से अल्बर्ट हॉल—

दूसरा दल पांचवीं बटालियन आरएसी कैंप से दिल्ली रोड, टी.पी. नगर, गुरुद्वारा मोड़, घाटगेट चौराहा, सांगानेरी गेट और रामनिवास बाग चौराहा होते हुए अल्बर्ट हॉल पहुंचेगा। इस मार्ग पर पुलिस निरीक्षक (यातायात पूर्व चतुर्थ) श्री दुर्गाप्रसाद पायलटिंग करेंगे।

राजस्थान पुलिस अकादमी से अल्बर्ट हॉल—

तीसरा दल राजस्थान पुलिस अकादमी से आरपीए मोड़, पानीपेच तिराहा, चिंकारा तिराहा, कलेक्ट्री सर्किल, खासाकोठी, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा, एम.आई. रोड, यादगार तिराहा और रामनिवास बाग चौराहा होते हुए अल्बर्ट हॉल आएगा। पायलटिंग निरीक्षक (यातायात उत्तर चतुर्थ) श्री कैलाश चंद मीणा करेंगे।

अल्बर्ट हॉल से अजमेर रोड तक—

हरी झंडी के बाद रैली अल्बर्ट हॉल से रामनिवास बाग के पिछले गेट, त्रिमूर्ति सर्किल, जे.डी.ए. चौराहा, रामबाग चौराहा और अंबेडकर सर्किल होते हुए भारत जोड़ो सेतु एलिवेटेड रोड से आगे बढ़ेगी। इसके बाद श्याम नगर सब्जी मंडी, पुरानी चुंगी, निर्माण नगर, 200 फुट चौराहा, कमला नेहरू नगर पुलिया, भांकरोटा और बगरू होते हुए आयुक्तालय की सीमा (अजमेर रोड) तक पहुंचेगी। इस पूरे मार्ग पर पायलटिंग श्री रामकृपाल मीणा करेंगे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS