Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / स्‍पीकर देवनानी को सांसद राठौड़ ने दी शुभकामनाएं, स्‍पीकर से मिले विधायकगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण और आमजन, श्री देवनानी ने दी दीपावली की बधाई

स्‍पीकर देवनानी को सांसद राठौड़ ने दी शुभकामनाएं, स्‍पीकर से मिले विधायकगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण और आमजन, श्री देवनानी ने दी दीपावली की बधाई
Dinesh Bhatt November 12, 2026 07:01 PM IST
जयपुर, 12 नवम्‍बर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से सांसद श्री मदन राठौड़ ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्‍पीकर और सांसद राठौड ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर और पौधा भेंट कर अभिनन्‍दन किया।
 
स्‍पीकर देवनानी से विधायकगण, विधान सभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण और आमजन ने मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। देवनानी ने भी उनसे मिलने आने वाले प्रत्‍येक व्‍यक्ति का मुंह मीठा करवाकर दीपावली की बधाई दी। विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS