Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / अजमेर में मॉडल स्कूल को मिलेगी नई पहचान— विधानसभा अध्यक्ष के प्रयास से बालिका शिक्षा संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम

अजमेर में मॉडल स्कूल को मिलेगी नई पहचान—  विधानसभा अध्यक्ष के प्रयास से बालिका शिक्षा संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम
Dinesh Bhatt May 09, 2026 09:02 AM IST

जयपुर, 8 मई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि किसी भी सभ्य एवं संस्कारित समाज की सबसे मजबूत नींव बालिका शिक्षा होती है। राज्य सरकार बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करानेउन्हें सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने तथा महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि राजकीय मॉडल बालिका विद्यालय को सावित्री बालिका विद्यालय के प्राइमरी विभाग के भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे बालिका शिक्षा अनवरत जारी रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इसके लिए सर्वप्रथम सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा भवन का सेफ्टी ऑडिट करवाया गया। सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट में यह सामने आया कि छात्राओं को स्थानांतरित करने से पूर्व भवन में व्यापक मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य कराए जाना अत्यंत आवश्यक है। बालिकाओं को सुरक्षितव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

राज्य सरकार ने बालिका शिक्षा के महत्व को प्राथमिकता देते हुए इस कार्य के लिए शीघ्र 60 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाने में सहयोग प्रदान किया। जो बालिका शिक्षा के संरक्षणसंवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को दर्शाता है।

श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि मॉडल स्कूल जैसी संस्थाएं शिक्षण केंद्र होने के साथ बालिकाओं के सपनोंआत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बेटियां आधुनिक शिक्षासंस्कार एवं सुरक्षित वातावरण के साथ आगे बढ़ें और समाज तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएं।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS