Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / वन राज्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रृद्धांजलि अर्पित कर किया नमन युवा पीढ़ी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति के प्रति संकल्पित भावना से करें कार्य - वन राज्यमंत्री

वन राज्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रृद्धांजलि अर्पित कर किया नमन युवा पीढ़ी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति के प्रति संकल्पित भावना से करें कार्य - वन राज्यमंत्री
Dinesh Bhatt July 07, 2026 08:58 AM IST
जयपुर, 06 जुलाई। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने सोमवार को टेल्को सर्किल स्थित सांई मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर उन्हें श्रृद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। 
 
 
वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व प्रेरणादायी रहने के साथ-साथ उनका जीवन राष्ट्रीय भावना के निर्माण के समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देशभक्ति की भावना के साथ प्रखर राजनीतिज्ञ के रूप में कार्य करते हुए देश को आगे ले जाने का काम किया है। युवा पीढ़ी को इनके जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति के प्रति संकल्पित भावना से कार्य करना चाहिए।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS