Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / वन राज्यमंत्री ने आपराधिक घटनाओं के पीड़ितों से मिलकर पूछी कुशलक्षेम अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा दिलाने के दिए निर्देश

वन राज्यमंत्री ने आपराधिक घटनाओं के पीड़ितों से मिलकर पूछी कुशलक्षेम अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा दिलाने के दिए निर्देश
Aayushman Bhatt July 07, 2026 09:02 AM IST
जयपुर, 06 जुलाई। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने अलवर में विगत दिनों हुई आपराधिक घटनाओं के पीडितों से मुलाकत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और विश्वास दिलाया कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 
 
वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने अलवर शहर के शालीमार नगर में डकैती पीड़ित परिवार के परिजनों से उनके निवास पर जाकर मिलकर उन्होंने परिजनों को संबल दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका नैतिक दायित्व है कि प्रत्येक नागरिक व परिवार सुरक्षित रहे। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरन्त पुलिस को अपराधियों को जल्द से जल्द से गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दिलवाने के लिए निर्देशित कर दिया था। उन्होंने मौके पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई का फीडबैक लेकर निर्देश दिये कि अपराधियों को जल्द से जल्द से गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाए, ताकि अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास बना रहे। 
 
 
इसके उपरान्त वन राज्यमंत्री ने आपराधिक घटना में घायल श्री प्रथम मुखीजा से हरीश हॉस्टिपल में मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें त्वरित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों से सख्ती निपटा जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर सहित जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ नियमित रूप से गश्त की जावे। उन्होंने निर्देश दिये कि आपराधिक घटनाओं के पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाने हेतु अपराधियों की धरपकड़ कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जावे। 
 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS