Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ज्ञान भारत मिशन की बैठक

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ज्ञान भारत मिशन की बैठक
Dinesh Bhatt April 29, 2026 02:21 PM IST

जयपुर, 28 अप्रेल। भारत की बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'ज्ञान भारतममिशन के अंतर्गत राजस्थान ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ज्ञान भारतम मिशन की बैठक मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में आयोजित की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस व्यक्ति को लिपि की समझ हो उसे ही नोडल अधिकारी बनाया जाए। संस्कृत भाषा के लिए संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्षों को नोडल अधिकारी बनाया जाए। पांडुलिपियों का सर्वेक्षण लक्ष्य - केंद्रित होकर किया जाए जिसमें प्रमुख पांडुलिपियां जिनका भारत के इतिहास में प्रभाव रहा हो उनका संकलन किया जाये।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अब तक कुल 15 लाख 21 हजार 34 पांडुलिपियों का सत्यापन किया जा चुका हैजो पूरे भारत में सर्वाधिक है। ज्ञानभारतम मिशन का मुख्य लक्ष्य भारत की विशाल पांडुलिपि विरासत का सर्वेक्षणसंरक्षणडिजिटलीकरण और प्रसार करना है।

राज्य में जयपुर जिला 4,91,688 पांडुलिपियों के साथ शीर्ष पर हैइसके बाद बीकानेर (3,39,740) और जोधपुर (1,90,847) का स्थान है। राजस्थान में 'राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठानजोधपुरको नोडल विभाग और 'राजस्थान संस्कृत अकादमीजयपुरके निदेशक को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस मिशन में विभिन्न क्लस्टर सेन्टर और स्वतंत्र केंद्रों द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

इस मिशन के तहत जिला कलेक्टरों द्वारा नामित नोडल अधिकारी जिला स्तर पर सर्वेक्षण की निगरानी कर रहे हैं। सर्वेक्षण में सरकारी स्कूलों के शिक्षकोंपुस्तकालयाध्यक्षों और विश्वविद्यालयों के छात्रों 'सर्वेक्षण प्रगणकके रूप में शामिल किया गया है। यह टीम घर-घर जाकर और विभिन्न संस्थाओं (मंदिरोंमठोंनिजी पुस्तकालयोंशोध संस्थानों) में जाकर पांडुलिपियों की भौतिक पुष्टिस्थिति का आकलन और मैपिंग कर रही है।

सर्वेक्षण के दौरान पांडुलिपि स्वामियों के अधिकारों का पूरा सम्मान किया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया में सांस्कृतिक संवेदनशीलता सुनिश्चित की जा रही है। मिशन का उद्देश्य इन अमूल्य दस्तावेजों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सभ्यता एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के ज्ञान से लाभान्वित हो सके।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिवयुवा मामले एवं खेल विभाग श्री प्रवीण गुप्ताप्रमुख शासन सचिव आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग श्री सुबीर कुमारशासन सचिव कला साहित्य एवं संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग श्रीमती शुची त्यागीसूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त श्री राकेश शर्माशासन उप सचिव कला एवं संस्कृति श्रीमती अनुराधा गोगीयाराजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठानजोधपुर श्रीमती गोमती शर्मानिदेशक पुरातत्व विभाग श्री पंकज धीरेन्द्रसहायक नोडल अधिकारी डॉ. नितिन गोयल एवं वीसी के माध्यम से ज्ञान भारतम मिशन के सचिव श्री इंद्रजीत सिंह एवं जिला कलेक्टर भी जुड़े।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS