Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
Dinesh Bhatt July 31, 2026 08:35 AM IST
जयपुर, 30 जुलाई। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को ब्यावर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित अभाव-अभियोगों, शिकायतों एवं सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
 
बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्रस्तुत 17 प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें अतिक्रमण हटाने, अवरुद्ध रास्तों को पुनः चालू कराने, राजकीय एवं आबादी भूमि से अतिक्रमण हटवाने, सड़क मार्गों से अतिक्रमण हटाने, पट्टा जारी कराने, पेयजल पाइपलाइन का विस्तार कराने सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को वस्तुस्थिति की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए अनुपालना रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
 
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिल सके।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS