Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेडिकल कैम्प का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेडिकल कैम्प का आयोजन
Dinesh Bhatt October 01, 2026 08:33 PM IST
जयपुर, 01 अक्टूबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय के अध्यक्ष के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला प्राधिकरण ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जीवन ज्योति वृद्धाश्रम, पशु हटवाड़ा, आमेर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयपुर प्रथम कार्यालय के समन्वय से मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में पीएचसी रूण्डल से चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुर्जर व राजकीय सैटेलाइट अस्पताल, आमेर से नर्सिंग ऑफिसर श्री मुकेश सैनी का सहयोग रहा।
 
कैम्प में सवाई मानसिंह चिकित्सालय की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. आशा लता व उनकी फीजियोथेरेपी टीम का भी विशेष सहयोग रहा।
 
कैम्प में वृद्धजनों की बी.पी., शुगर, इनसोमनिया, जोड़ों के दर्द आदि की मशीनों से जांच कर दवाइयां उपलब्ध कराई गई। साथ ही कैम्प में उपस्थित आए लोगों को माननीय नालसा व माननीय रालसा द्वारा वृद्धजनों की सहायता हेतु चलाई जा रही स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS