Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / एमएसपी पर अधिकतम गेहूं की खरीद होगी सुनिश्चित - श्री बिरला

clean-udaipur एमएसपी पर अधिकतम गेहूं की खरीद होगी सुनिश्चित - श्री बिरला
Dinesh Bhatt April 05, 2026 10:37 AM IST

जयपुर, 4 अप्रेल। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल खरीद में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने शनिवार को कोटा सर्किट हाउस में भारतीय खाद्य निगम (FCI), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागराजफेडसहकारिता विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने खरीद व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित गेहूं की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए मानकों में आवश्यक छूट दी जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी किसान को परेशानी न हो और एफसीआई द्वारा किसानों का शत-प्रतिशत गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए।

बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागरशासन सचिव (सहकारिता) डॉ. समित शर्माखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव श्री अंबरिश कुमारराजफेड के प्रबंध निदेशक श्री सौरभ स्वामी और जिला कलेक्टर श्री पीयूष समारिया सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। श्री बिरला ने कहा कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई कठिनाई नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मंडियों में जाकर किसानों से संवाद करें और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करेंताकि किसी भी किसान को नुकसान न हो।

उन्होंने कहा कि दाने के रिजेक्शन मानकों में छूट के लिए भारत सरकार से बातचीत हो चुकी है और अगले तीन दिनों में इसके आदेश जारी होने की संभावना हैजिससे किसानों की उपज कम से कम अस्वीकृत हो। साथ ही खरीद का आवंटन दोगुना करने और सोमवार से सभी केंद्र पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

लॉजिस्टिक और भंडारण व्यवस्था पर बिरला ने कहा कि कोटा-बूंदी में बारदाने की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। अगले सात दिनों में अतिरिक्त बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अवकाश के दिनों में भी वेयरहाउस और गोदाम खुले रहें तथा माल के सुचारू परिवहन के लिए रेलवे रैक की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। एमएसपी पर खरीद में अंतर और एफसीआई गोदामों में राजफेड द्वारा भेजे गए गेहूं के रिजेक्शन से जुड़े मामलों का भी शीघ्र समाधान करने को कहा।

श्री बिरला ने स्लॉट बुकिंग और बायोमेट्रिक से जुड़ी समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि सोमवार तक सभी किसानों को स्लॉट मिलना सुनिश्चित किया जाए। किसानों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए भामाशाह मंडी में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। साथ ही मंडियों में जिंसों की आवककिसानों के लिए उपलब्ध सुविधाएंतुलाई और खरीद प्रक्रिया को सरल व सुचारू बनाने के निर्देश दिएताकि किसानों की अधिकतम उपज खरीदी जा सके।

बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने बूंदी जिले में हाल ही में हुई वर्षा के कारण प्रभावित कम गुणवत्ता वाले गेहूं के सैंपल दिखाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से जल्द से जल्द रिलेक्सेशन प्राप्त कर कम गुणवत्ता वाला गेहूं खरीदने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने समर्थन मूल्य पर कोटा संभाग में गेहूं खरीद के तय लक्ष्य को बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 6 लाख मैट्रिक टन खरीद के लक्ष्य को बढ़ाकर दुगुना करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाए और इसके अनुसार खरीद की तैयारियां रखी जाएं।

बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव श्री अम्बरीश कुमार ने बताया कि सोमवार से कोटा एवं बूंदी जिलों के सभी क्रय केन्द्रों पर खरीद प्रांरभ हो जाएगी। जितने किसानों ने पंजीयन कराया है उनके पास स्लॉट बुकिंग का मैसेज पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजीयन के बाद किसानों को स्लॉट बुकिंग की जो दिनांक दी गई है उस दिन अथवा उसके 1 सप्ताह बाद तक किसान क्रय केन्द्र पर आकर अपने गेहूं की तुलाई करवा सकते है। किसानों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करते हुए सभी किसानों के गेहूं की तुलाई आगामी दिनों में सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण गेहूं की गुणवत्ता में कमी के बारे में केन्द्रीय खाद्य सचिव को पत्र लिखकर तय मानको में छूट मांगी गई है। उन्होंने बताया कि संभाग में वर्तमान में 4 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीद के लिए बारदाना उपलब्ध है। बारदाने के लिए रेट कान्ट्रेक्ट किया जा चुका है। तय लक्ष्य की खरीद पूरी होते ही अतिरिक्त गेहूं की खरीद के लिए बारदाने की व्यवस्था कर ली जाएगी। 

बैठक में शासन सचिव सहकारिता डॉ. समित शर्मा ने सहकारिता विभाग के कोटा संभाग स्थित क्रय केन्द्रों पर की गई गेहूं खरीद की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। एमडी राजफैड श्री सौरभ स्वामी ने बताया कि कोटा संभाग में राजफैड के क्रय केन्द्रों पर सभी तैयारियां पूरी हैं और सोमवार से सभी केन्द्रों पर खरीद शुरू कर दी जाएगी। तिलम संघ के अधिकारियों ने जानकारी दी कि उनके 35 केन्द्रों पर खरीद की तैयारियां पूरी हैं। 

बैठक में संभागीय आयुक्त श्री अनिल कुमार अग्रवालजिला कलक्टर श्री पीयूष समारियाकोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अविनाश राठी सहित एफसीआईराजफैडतिलम संघसहकारितारसद विभाग आदि के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS