Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / प्राईवेट स्कूलों से बेहतर बनाएं सरकारी स्कूल —विधानसभा अध्यक्ष

प्राईवेट स्कूलों से बेहतर बनाएं सरकारी स्कूल —विधानसभा अध्यक्ष
Dinesh Bhatt May 09, 2026 09:02 AM IST

जयपुर, 8 मई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि अजमेर उत्तर का एक भी बालक-बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। हमें अपने स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाना है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को जिले के हाथीखेड़ा एवं काजीपुरा विद्यालयों में 1.30 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारम्भ एवं काजीपुरा विद्यालय में नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएं तथा प्रत्येक शिक्षक समाज के अंतिम छोर तक पहुंचकर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि बच्चों का विद्यालय से आत्मीय लगाव विकसित होना चाहिएताकि वे शिक्षा को बोझ नहीं बल्कि आनंद और संस्कार का माध्यम समझें।

विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षकों से आह्वान किया कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं संस्कारपरक कार्य दिए जाएं। विद्यार्थियों को महापुरुषों की जीवनियांश्रीमद्भगवद्गीतारामायण एवं भारतीय संस्कृति से संबंधित प्रेरणादायी साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। इससे बच्चों में नैतिक मूल्योंअनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं होनी चाहिएबल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेमअनुशासननैतिक मूल्यों एवं सामाजिक दायित्वबोध का विकास भी शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके प्रयासों से ही राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य तैयार होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तथा संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों एवं आवश्यक सुविधाओं का विस्तार कर विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी शुक्रवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हाथीखेड़ा में डीएमएफटी फंड से स्वीकृत तीन नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य के शुभारम्भ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। लगभग 44.82 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन कक्षा-कक्षों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण उपलब्ध होगा।

इसी प्रकार विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काजीपुरा में भी लगभग 44.82 लाख रुपये की लागत से तीन नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। साथ ही पूर्व में लगभग 40.92 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन नवीन कक्षा-कक्षों का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर का अवलोकन कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पर्याप्तसुरक्षित एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।  राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने देगी तथा प्रत्येक बच्चे को सुरक्षितस्वच्छ और प्रेरणादायक वातावरण में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS