Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / पाली में खिवान्दी स्कूल का नामकरण शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा के नाम पर हुआ 121 यूनिट हुआ रक्तदान संसदीय कार्यमंत्री और पशुपालन मंत्री ने शहीद के माता—पिता, भाई व रक्तदाताओं को किया सम्मानित

पाली में खिवान्दी स्कूल का नामकरण शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा के नाम पर हुआ  121 यूनिट हुआ रक्तदान संसदीय कार्यमंत्री और पशुपालन मंत्री ने शहीद के माता—पिता, भाई व रक्तदाताओं को किया सम्मानित
Dinesh Bhatt July 10, 2026 09:05 AM IST
जयपुर, 09 जुलाई। पाली जिले के खिवान्दी में शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा के बलिदान दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खिवान्दी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय नामकरण समारोह के साथ  स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया।  समारोह में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल और पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शहीद की प्रतिमा और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान 121 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से लबरेज सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
 
श्री जोराराम कुमावत ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही भावनाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विशेष आग्रह को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खिवान्दी का नामकरण  “शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खिवान्दी” करने की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की है। इस अभिनंदनीय और संवेदनशील निर्णय के लिए समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री जी के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया गया। 
 
इस गौरवमयी अवसर पर शहीद की माता श्रीमती भंवर कंवर, पिता श्री जसवंत सिंह देवड़ा व भाई युवराज सिंह को अतिथियों ने सम्मानित किया। 
 
समारोह में पूर्व सांसदगण पुष्प जैन व मानवेंद्र सिंह जसोल, पाली डेयरी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह गलथनी, ब्रिगेडियर प्रताप सिंह सांडेराव, कर्नल बाल सिंह,स्क्वाड्रन लीडर अरूण आभा, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलगुरु वीरेंद्र सिंह जैतावत, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल गजेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बाली चैन सिंह, फ्लाइट  लेफ्टिनेंट मनोज सैनी,  फ्लाइट लेफ्टिनेंट संजीव तिवाड़ी,एसडीएम कालूराम कुम्हार, निरंजन देवड़ा व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS