Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / केकड़ी बना राजस्थान का पहला फ्री वाई-फाई जोन—

clean-udaipur केकड़ी बना राजस्थान का पहला फ्री वाई-फाई जोन—
Dinesh Bhatt April 10, 2026 10:22 PM IST
जयपुर, 10 अप्रैल। स्वायत्त शासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को अजमेर जिले की केकड़ी नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। केकड़ी को राजस्थान का पहला फ्री वाई-फाई जोन घोषित करते हुए शहरवासियों को 24 घंटे निःशुल्क इंटरनेट सुविधा की सौगात दी गई।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्यमंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल योजनाएं बनाकर उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। आज का दौर डिजिटल क्रांति का है और आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा। ऐसे में केकड़ी को फ्री वाई-फाई जोन बनाना भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया दूरदर्शी कदम है। इस पहल से विद्यार्थियों, युवाओं, व्यापारियों और आमजन को नई संभावनाओं से जुड़ेंगे। यह योजना शहर को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी।
 
श्री खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। केकड़ी के सर्वांगीण विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में केकड़ी डिजिटल और आधारभूत सुविधाओं के मामले में एक मॉडल शहर के रूप में पहचान बनाएगा।
 
केकड़ी विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि केकड़ी को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। 
 
इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास—
 
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। इनमें अप्रोच रोड एवं सीसी सड़क निर्माण, अजमेर रोड पर श्रीराम स्वागत द्वार, वार्ड संख्या 38 में नाली एवं सीसी सड़क निर्माण, नगर परिषद भूमि पर प्रस्तावित बस डिपो की चारदीवारी, बघेरा रोड़ स्थित कॉलोनी में सीसी सड़क निर्माण तथा कादेड़ा रोड़ से एफएसटीपी प्लांट तक अप्रोच रोड़ निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
 
करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से विकसित इस फ्री वाई-फाई परियोजना के तहत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई राउटर स्थापित किए गए हैं।  इस सुविधा के माध्यम से एक समय में लगभग 5 हजार से अधिक लोग इंटरनेट से जुड़ सकेंगे और नागरिकों को करीब 5 एमबीपीएस की निःशुल्क इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इंटरनेट सुविधा हर मौसम में उपलब्ध होगी तथा 3 साल तक संबधित कंपनी मेंटेनेंस करेगी। केकड़ी शहर राजस्थान का पहला शहर बन गया है जहां फ्री वाईफाई सुविधा उपलब्ध है।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS