Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / जेएलएन अस्पताल बना आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का केन्द्र— विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर में 2 करोड़ से अधिक लागत के अत्याधुनिक उपकरणों का किया लोकार्पण

जेएलएन अस्पताल बना आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का केन्द्र—  विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर में 2 करोड़ से अधिक लागत के अत्याधुनिक उपकरणों का किया लोकार्पण
Aayushman Bhatt May 22, 2026 11:22 PM IST

जयपुर, 22 मई। अजमेर संभाग के सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने लगभग 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से स्थापित अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया। इन उपकरणों के माध्यम से विशेष रूप से नेत्र रोग विभाग में मरीजों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से स्थापित विभिन्न अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का शुभारंभ किया गया। इनमें 50 लाख रुपए लागत की ग्रीन लेज़र मशीन, 40 लाख रुपए की ओसीटी रेटिना मशीन, 50 लाख रुपए की फेको मशीन, 25 लाख रुपए का ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप, 50 लाख रुपए का फील्ड एनालाइज़र तथा 5 लाख रुपए की वीईपी मशीन शामिल हैं।

इन आधुनिक उपकरणों के माध्यम से नेत्र रोगों की जांच एवं उपचार अधिक सटीकत्वरित और प्रभावी हो सकेगा। इन मशीनों के स्थापित होने से नेत्र रोगों की जांच एवं उपचार अधिक सटीकत्वरित और प्रभावी हो सकेगा। इससे संभाग भर से आने वाले हजारों मरीजों को राहत मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों के जुड़ने से जांच एवं उपचार प्रक्रिया अधिक समयबद्ध और प्रभावी बनेगी।

उन्होंने चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि रोगी को सर्वाेपरि मानकर सेवा भावना से कार्य करें। चिकित्सा सेवा एक पुनीत कार्य है तथा आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग कर अधिकाधिक रोगियों को लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को भगवान के बाद सबसे महत्वपूर्ण दर्जा प्राप्त है और समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चिकित्सा जगत का दायित्व है।

श्री देवनानी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर निवेश एवं नवाचार किए जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप संभागीय स्तर पर भी उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो रही हैं। सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है और इसी दिशा में जेएलएन अस्पताल में नई तकनीकों एवं संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामारिया ने अस्पताल में उपलब्ध कराई गई नई सुविधाओं एवं उपकरणों की जानकारी दी। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद खर्रेनेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश पोरवाल सहित विभाग के चिकित्सकरेजिडेंट एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS