Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस संभागीय आयुक्त ने किया संभागीय आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण कलक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर संदेश नायक ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 कार्मिकों को जिला कलक्टर ने किया सम्मानित

उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस  संभागीय आयुक्त ने किया संभागीय आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण  कलक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर संदेश नायक ने किया ध्वजारोहण  उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 कार्मिकों को जिला कलक्टर ने किया सम्मानित
Dinesh Bhatt August 15, 2026 08:50 PM IST

जयपुर, 15 अगस्त। जयपुर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास से मनाया गया। शनिवार को संभागीय आयुक्त जयपुर श्री वी. श्रवण कुमार ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने सलामी गार्ड का निरीक्षण किया।

वहीं जयपुर जिला कलक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर संदेश नायक ने ध्वजारोहण किया। पुलिस की सलामी टुकड़ी ने कलक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिला कलक्टर ने समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 54 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में रामफूल जाट, रविन्द्र कुमार,  जितेन्द्र  कसाना, हितेश कुमार महरिया, सरोज मीना, अजेन्द्र सिंह खंगारोत, बंटी गुप्ता, राजेश कुमार पारीक, चेतन अग्रवाल, कैलाश चन्द पालीवाल, चक्रपाल सिंह, जितेन्द्र कुमार पटेल, रेणुका बिनवानी, अमित कुमार, केशव कौशिक, रामपाल, मनीष सोंगरवाल, संदीप कुमार शर्मा, महेन्द्र कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, सचिन शर्मा, अर्जुन लाल शर्मा, अनीता गुप्ता, कविता चंचलानी, मनोज कुमार यादव, विनय दुआ, दिनेश खण्डेलवाल, राजेन्द्र खोलिया, देवेन्द्र बसवाल, विरेन्द्र जांगिड़, गोविन्द शरण शर्मा, दिनेश कुमार मीणा, सुभाष पारीक, धर्मेन्द्र गोयल, नीरज उडेनिया, चन्द्रप्रकाश मीणा, अस्मिता बोहरा, प्रेम देवी, सोहनलाल सैनी, शालिनी चौधरी, आशीष कुमार मीणा, कालूराम मीणा, बीरबल गुर्जर, आस्था चंदेलिया, शौर्य यादव, छगनलाल यादव, अजय शर्मा, गोविन्द कुमार शर्मा, विनिता कुमावत, चन्द्रप्रकाश शर्मा, राजेश कुमार, जितेन्द्र सैनी एवं बाबूलाल गुर्जर, मनीराम  शामिल हैं।

जिला कलक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर जिला परिषद् की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त दीप्ति कछवाहा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) युगान्तर शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) राजेंद्र सिंह , अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय देवयानी, उपखण्ड अधिकारी जयपुर खुशबू शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS