Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / अजमेर के कोटड़ा सैटेलाइट अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण— क्षेत्रवासियों को मिलेगी स्थानीय स्तर पर आधुनिक जांच सुविधा, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सशक्त- विधानसभा अध्यक्ष

अजमेर के कोटड़ा सैटेलाइट अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण— क्षेत्रवासियों को मिलेगी स्थानीय स्तर पर आधुनिक जांच सुविधा, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सशक्त- विधानसभा अध्यक्ष
Dinesh Bhatt June 16, 2026 10:38 PM IST
जयपुर, 16 जून। आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अजमेर जिले के राजकीय सैटेलाइट अस्पताल कोटड़ा में नवीन सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण मंगलवार को आयोजित समारोह में किया गया। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मुख्य अतिथि के रूप में मशीन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात प्रदान की।
 
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कोटड़ा सैटेलाइट अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन की स्थापना से क्षेत्र के हजारों मरीजों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा उन्हें जांच के लिए अन्य अस्पतालों या निजी संस्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
 
उन्होंने कहा कि अब गर्भवती महिलाओं सहित विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही अत्याधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे न केवल समय और धन की बचत होगी बल्कि रोगों के शीघ्र एवं सटीक निदान में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सा कर्मियों से आमजन के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने का आह्वान किया।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS