Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत तैयार अजमेर मंडल के सोमेसर स्टेशन का शुभारंभ— -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ, -कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने उदघाटन पट्टिका का किया अनावरण

अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत तैयार अजमेर मंडल के सोमेसर स्टेशन का शुभारंभ—  -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ,  -कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने उदघाटन पट्टिका का किया अनावरण
Dinesh Bhatt July 18, 2026 09:23 AM IST

जयपुर, 17 जुलाई। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत अजमेर मंडल के सोमेसर स्टेशन का शुभारंभ शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से किया। पाली जिले के सोमेसर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत, पाली सांसद श्री पीपी चौधरी, मारवाड़ जंक्शन  विधायक श्री केसाराम चौधरी, पूर्व विधायक पाली श्री ज्ञानचंद पारख तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इन अतिथियों ने सोमेसर स्टेशन पर उद्घाटन पट्टिका का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रेम रंजन ठाकुर तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

डीआरएम श्री राजू भूतड़ा ने बताया कि सोमेसर स्टेशन पर इस परियोजना को 12.41 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य प्रवेश द्वार पर 1453 वर्ग मीटर में फैले एक नए आकर्षक स्टेशन भवन का निर्माण किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 380 वर्ग मीटर का उन्नत वेटिंग एरिया भी बनाया गया है। स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए 90 केडब्लूपी ग्रिड-कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। 

सोमेसर स्टेशन को पूरी तरह से दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है। दोनों प्लेटफॉर्मों पर टेकटाइल टाइल्स लगाई गई हैं। इसके साथ ही, मौजूदा फुट ओवर ब्रिज पर आवागमन को आसान बनाने के लिए 2 आधुनिक पैसेंजर लिफ्ट लगाई गई हैं और दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए पृथक शौचालयों का निर्माण किया गया है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS