Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / राज्य में विद्युत सेवाओं में सुधार और कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता -ऊर्जा मंत्री

राज्य में विद्युत सेवाओं में सुधार और कार्यों में गुणवत्ता  सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता -ऊर्जा मंत्री
Dinesh Bhatt June 20, 2026 10:12 AM IST

जयपुर, 19 जून। ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले। इसके लिए उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के साथ-साथ कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर पूरा जोर दिया जा रहा है।

श्री नागर शुक्रवार को विद्युत भवन में जयपुरजोधपुर एवं अजमेर विद्युत वितरण निगमों को लेकर समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति का बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है।

श्री नागर ने तीनों डिस्कॉम में मॉनिटरिंग टीम गठित करने के निर्देश दिए। यह टीम विद्युत तंत्र एवं विद्युत प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यों की निगरानी करें ताकि निचले स्तर तक गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकें।

बैठक में डिस्कॉम्स चेयरमैन सुश्री आरती डोगरा ने बताया कि तीनों डिस्कॉम्स में मुख्यालय स्तर से विशेष टीमों का गठन किया जाएगा जो रैंडम जांच कर कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगी। साथ हीउपभोक्ता सेवाओं को सुगम बनाने के लिए उच्च स्तर से दिए निर्देशों का निचले स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग करेंगी।

बैठक में जोधपुर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल सहित अन्य वरिष्ठ अभियंता मौजूद रहे। अजमेर डिस्कॉम के एमडी श्री केपी वर्मा वीसी के माध्यम से जुड़े।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS