Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / 1.05 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात का कोटपूतली में हुआ सीधा प्रसारण - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पचपदरा से राजस्थान को दी विकास की नई गति, ग्रीनफील्ड रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित एवं अनेक विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण, उद्घाटन व शिलान्यास - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास, रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई - मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर एवं विधायक हंसराज पटेल ने नव नियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट वितरित की

1.05 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात का कोटपूतली में हुआ सीधा प्रसारण - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पचपदरा से राजस्थान को दी विकास की नई गति, ग्रीनफील्ड रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित एवं अनेक विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण, उद्घाटन व शिलान्यास - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास, रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई - मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर एवं विधायक हंसराज पटेल ने नव नियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट वितरित की
Dinesh Bhatt July 04, 2026 09:19 PM IST

 

जयपुर, 4 जुलाई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा से लगभग ₹1.05 लाख करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण, उद्घाटन एवं शिलान्यास के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला मुख्यालय कोटपूतली स्थित सरदार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला प्रशासन द्वारा लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नव नियुक्त कार्मिकों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में आमजन ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
 
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान विकास, सुशासन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
 
जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर एवं कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल के साथ जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता, एसपी सतवीर सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम योगेश सिंह देवल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
 
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पचपदरा से 79 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही लगभग ₹1.05 लाख करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास, लगभग ₹13,923 करोड़ की ऊर्जा, सड़क, नागरिक उड्डयन एवं रेलवे क्षेत्र से संबंधित विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, जोधपुर के नवीन एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन तथा उड़ान योजना के नए चरण का शुभारंभ प्रमुख रहा। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर 53 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। 
 
जिला स्तरीय रोजगार उत्सव के दौरान प्रेम सिंह बाजौर ने नव नियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आधारभूत संरचना, उद्योग, ऊर्जा, परिवहन एवं रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। ऊर्जा क्षेत्र में सौर, पवन एवं अन्य नवीकरणीय स्रोतों के विस्तार के साथ-साथ विद्युत उत्पादन, प्रसारण और आपूर्ति व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाएं प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देंगी तथा युवाओं के लिए रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित करेंगी। सरकार द्वारा किए जा रहे ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में सशक्त बनता भारत आत्मनिर्भरता की ओर नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। उन्होंने पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
 
इस अवसर पर नवनियुक्त कार्मिकों ने अपने चयन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अनुभव साझा करते हुए राज्य सरकार की पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक हंसराज पटेल ने कहा कि सरकारी सेवा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। सभी नव नियुक्त कार्मिकों से ईमानदारी, पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जनहित की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
 
कार्यक्रम में बताया गया कि  राजस्थान में उद्योग, ऊर्जा, परिवहन, सड़क, रेल, नागरिक उड्डयन एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किए जा रहे हैं। विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा, विद्युत उत्पादन एवं प्रसारण व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।
 
 
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS