जयपुर, 31 मार्च। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के राज्य, संभाग व जिला मुख्यालय के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सुबह 7ः30 बजे उदयपुर सर्किट हाउस में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री व हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन दिलावर का स्वागत अभिनंदन करते हुए शिष्टाचार भेंट की।
संभाग मुख्यालय आयुक्त (जनसंपर्क) श्री गौरीकांत शर्मा ने बताया कि अधिकारियों ने अप्रैल में होने वाले वार्षिक अधिवेशन के बारे में चर्चा की। राज्य सचिव नरेंद्र ऑदिच्य ने मेवाड़ी पाग एवं राज्य संगठन आयुक्त रिपूदमन गिल ने स्काउट स्कार्फ व अन्य अधिकारियों ने उपर्णा पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर श्री दिलावर का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री दिलावर ने पैसिफिक विश्वविद्यालय के फैकेल्टी आॅफ एजुकेशन की असिस्टेंट प्रोफेसर व हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की जिला मुख्यालय आयुक्त रेंजर डॉ. कविता सागर (महात्मा) द्वारा लिखित पुस्तक- ’अंतर्दृष्टि, समाज और मन समाजशास्त्र दर्शन मनोविज्ञान की संयुक्त यात्रा नामक पुस्तक का विमोचन किया। इसमें दर्शन,मनोविज्ञान और समाजशास्त्र: मनुष्य को समझने की त्रिकोणीय दृष्टि पर आठ अध्याय लिखे गए हैं।
इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्री प्रदीप मेघवाल, संभाग आयुक्त श्री गोपाल मेहता मेनारिया, जिला सहायक राज्य संगठन आयुक्त शांता वैष्णव, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर ईश्वरी रेगर, जिला मुख्यालय आयुक्त (रेंजर) डॉ. कविता सागर, राज्य मुख्यालय के श्री पवन कुमार, भरतपुर के सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री भरत लाल प्रजापत, जिला ऑर्गेनाइजर भरतपुर श्री सुभाष आदि मौजूद रहे।