Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / 7 करोड़ के जीएनएम नर्सिंग स्कूल का भव्य शिलान्यास, क्षेत्र के युवा व बेटियों को मिलेगा लाभ

clean-udaipur 7 करोड़ के जीएनएम नर्सिंग स्कूल का भव्य शिलान्यास,  क्षेत्र के युवा व बेटियों को मिलेगा लाभ
Dinesh Bhatt April 04, 2026 09:16 AM IST
जयपुर, 3 अप्रैल। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को चन्द्रवरदायी नगर योजना में 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जीएनएम नर्सिंग स्कूल का भव्य शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं लोकसभा सांसद श्री भागीरथ चौधरी एवं अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल की गरिमामयी उपस्थिति में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। 
 
केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल झूझारूपन के साथ कार्य करती है। इस कारण विधानसभा क्षेत्र को कई बड़ी सौगातें मिल जाती है। राजकीय जीएनएम नर्सिंग स्कूल अजमेर दक्षिण में आरम्भ करवाने के लिए श्रीमती भदेल ने बहुत संघर्ष किया। अब इस स्कूल के आरम्भ होने से क्षेत्र के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ प्रदेश की युवा पीढ़ी के लिए भी उपयोगी होगा। 
 
उन्होंने कहा कि भारत प्रतिभाओं को देश है। इस प्रतिभा को सुविधा प्रदान कर तराशने तथा अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। चिकित्सा के क्षेत्र में अधिकतम युवाओं को अपना कैरियर बनाना चाहिए। इससे आम जन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस स्कूल के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह में इन्द्र देव का आर्शीवाद मिलना शुभ संकेत है। यह स्कूल जल्द ही आरम्भ होगी। इससे क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।
 
इस अवसर पर विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि इस नर्सिंग स्कूल की स्थापना के लिए वे लंबे समय से प्रयासरत थीं। क्षेत्रा के विद्यार्थियों, विशेषकर नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने की इच्छुक विद्यार्थियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि क्षेत्र में सरकारी नर्सिंग स्कूल की स्थापना की जाए। इससे उन्हें महंगे निजी संस्थानों में प्रवेश नहीं लेना पड़ेगा। दूर-दराज के शहरों में जाकर पढ़ाई करने की मजबूरी से भी राहत मिलेगी।
 
विधायक भदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए उनके प्रयासों से राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में इस नर्सिंग स्कूल की स्वीकृति प्रदान की गई थी। अब विभागीय प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। इससे जल्द ही विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलने लगेगा। इसका निर्माण 7 करोड़ की लागत से होगा इसके लिए 60 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध कराई गई है।
 
अपने संबोधन में विधायक श्रीमती भदेल ने कहा कि इस नर्सिंग स्कूल के प्रारंभ होने से अजमेर शहर सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को नर्सिंग शिक्षा के लिए अन्य जिलों एवं दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विशेष रूप से क्षेत्र की बेटियों और युवाओं को अपने ही शहर में नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी।
 
उन्होंने आगे कहा कि यह नर्सिंग स्कूल रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। यहां से प्रशिक्षित विद्यार्थी भविष्य में सैटेलाइट हॉस्पिटल आदर्श नगर, क्षेत्रा की राजकीय चिकित्सालयों तथा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय (जेएलएन) अजमेर सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी तथा जेएलएन अस्पताल पर बढ़ते अतिरिक्त भार को भी कम करने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण के दौरान स्कूल के विद्यार्थी अपनी सेवाएं स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सैटेलाइट चिकित्सालय में देंगे।
 
विधायक श्रीमती भदेल ने कहा कि नर्सिंग स्कूल के साथ ही 40 विद्यार्थियों की क्षमता वाला नर्सिंग छात्रावास (हॉस्टल) भी बनाया जाएगा। यह हॉस्टल विशेष रूप से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS