Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / कोटा में पुलिस का महा-आयोजन: महिला सुरक्षा संकल्प समारोह में 4500 महिलाओं ने हुंकार, कालिका यूनिट ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर 'ऑपरेशन गरुड़व्यूह-2' की दी जानकारी, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आधी आबादी और पुलिस टीमों का हुआ सम्मान

कोटा में पुलिस का महा-आयोजन: महिला सुरक्षा संकल्प समारोह में 4500 महिलाओं ने हुंकार, कालिका यूनिट ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर   'ऑपरेशन गरुड़व्यूह-2' की दी जानकारी, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आधी आबादी और पुलिस टीमों का हुआ सम्मान
Dinesh Bhatt July 09, 2026 08:44 AM IST
जयपुर 8 जुलाई। शिक्षा नगरी कोटा में बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कोटा शहर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार इस पूरे महीने को 'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बुधवार को कोटा के कुन्हाड़ी स्थित लैंडमार्क सिटी के एलन कोचिंग के 'सद्‌गुण ऑडिटोरियम' में एक विशाल महिला संवाद एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
 
    कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस वृहद समागम में कोटा शहर की सुरक्षा सखियां, महिला सीएलजी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका, एनएसएस, एनसीसी, गैर-सरकारी संगठन, एएनएम, जीएनएम, आशा सहयोगिनी, गृहणियां, महिला छात्रावास वार्डन, विभिन्न स्कूल-कॉलेजों की प्राचार्या व शिक्षिकाएं और एलन कोचिंग की छात्राओं सहित लगभग 4500 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
 
कालिका पेट्रोलिंग ने दिए लाइव डेमो—
 
कार्यक्रम में एसपी तेजस्वनी गौतम ने जमीनी और डिजिटल स्तर पर महिला सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कोटा पुलिस द्वारा किए जा रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा कवच प्रदान करने वाले विभिन्न माध्यमों जैसे राजकॉप सिटीजन ऐप, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, स्टूडेंट हेल्पलाइन, गरिमा हेल्पलाइन और KSOS (कोटा स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) के बारे में जागरूक किया, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में महिलाएं तुरंत पुलिस की मदद ले सकें।
 
     इस भव्य कार्यक्रम का मुख्य एजेंडा महिलाओं में आत्म-जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सेल्फ-डिफेंस के लिए तैयार करना रहा। ऑडिटोरियम में मौजूद हजारों महिलाओं को 'कालिका पेट्रोलिंग यूनिट' की महिला जांबाजों ने मंच से लाइव डेमो देकर आत्मरक्षा के बेहद उपयोगी और व्यावहारिक गुर सिखाए।
 
नशामुक्त भारत का संकल्प: ऑपरेशन गरुड़व्यूह-2
 
महिला सुरक्षा के साथ-साथ युवाओं और समाज को नशे के जाल से बचाने के लिए कोटा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन गरुड़व्यूह-2 के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस दौरान ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी 4500 प्रतिभागियों को देश को पूरी तरह से नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
 
उत्कृष्ट कार्य करने वालीं नारी शक्तियों और पुलिस इकाइयों का सम्मान—
 
समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों और महिला सुरक्षा के स्टेकहोल्डर्स में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिलाओं को मंच से सम्मानित किया गया। शिक्षा एवं समाज सेवा क्षेत्र में रीना कुमारी व डॉ. रिंकी (महिला व्याख्याता), किरण सिकरवार व अनीता जैन (महिला प्राचार्या), गौरी सेठी, सुरक्षासखी पूजा शर्मा, नेहा प्रदान, जरीना खान और ज्योति सुवालका को, स्वास्थ्य एवं जमीनी सेवाएं क्षेत्र में एएनएम आरती प्रजापत व शीतल कुमारी, एनसीसी से दिव्या प्रजापति व इकरा परवेज, एनएसएस से चित्रांशा व कावेरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रचना व तृप्ति गौतम और आशा सहयोगिनी ममता व नगेंद्र बाला तथा कानून व्यवस्था और सुरक्षा में तैनात महिला पुलिस कर्मी रेणू, कविता, हरीकंवर, हेमकला, विमला, कविता और सोनिया को सम्मान मिला।
 
इन पुलिस टीमों को मिला विशेष सम्मान—
 
कोटा शहर में बेहतरीन कार्य करने वाली विशिष्ट पुलिस इकाइयों को भी सम्मानित किया गया। इनमें 40 गुमशुदा माइनर बच्चों और 108 बालिग व्यक्तियों को सकुशल दस्तयाब करने वाली मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा, स्टूडेंट सेल कोटा और महिला अपराध अनुसंधान सेल को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए विशेष रूप से नवाजा गया।
 
सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण और पुलिस का संकल्प—
 
इस पूरे गौरवमयी कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल, कोटा शहर द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। वहीं, आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया सेल कोटा के सहायक उप-निरीक्षक रफ़ीक मोहम्मद द्वारा संपूर्ण प्रोग्राम का फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया गया, जिसे हजारों लोगों ने ऑनलाइन देखा।
 
    विदित रहे कि इससे पूर्व गत 1 जुलाई को भी पुलिस द्वारा संपर्क सभा और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों के साथ ऑनलाइन संवाद का सफल आयोजन किया जा चुका है। कोटा शहर पुलिस ने दोहराया है कि हर महिला और बालिका की सुरक्षा तक अपनी सीधी पहुंच बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS