जयपुर, 17 नवम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में जयपुर के 299वें स्थापना दिवस समारोह एवं कवि सम्मेलन संध्या का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी और नगर निगम के महापौर श्री सुनील कोठारी और अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने जयपुर स्थापना दिवस समारोह की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। बाद में उन्होंने वहीं देश के ख्यातनाम कवियों द्वारा हास्य, व्यंग्य, ओज और वीर रस से सजी कविताएं सुनी। उन्होंने काव्यपाठ की सराहना करते हुए सभी का अभिनंदन भी किया।
इससे पहले राज्यपाल के समारोह स्थल पहुंचने पर महापौर श्री सुनील कोठारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।