जयपुर, 4 मई। कोटपूतली के बड़ाबास मोहल्ले में बाला वाला कुआं के पास स्थित नवनिर्मित अखाड़ा वाले ओंकारेश्वर महादेव एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर का उद्घाटन सोमवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने उद्घाटन पट्टिका का अनावरण कर बालाजी व ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विकास कार्यों में भामाशाहों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामाजिक अवसरों पर अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत हवन-पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे।