Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / आजादी के बाद पहली बार अजमेर के जेएलएन को 190 करोड़ रूपए का बजट

आजादी के बाद पहली बार अजमेर के जेएलएन को 190 करोड़ रूपए का बजट
Dinesh Bhatt August 18, 2026 09:42 PM IST
जयपुर, 18 अगस्त। आजादी के बाद पहली बार अजमेर के जेएलएन अस्पताल का बड़ा कायापलट होने जा रहा है। यहां 190 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनेगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि काम जल्द शुरू करें। इसे बनाने का जिम्मा एम्स जैसे अस्पताल बनाने वाली एचएलएल कंपनी को दिया गया है।
 
जेएलएन अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक 190 करोड़ रूपए के निर्माण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने किया था। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने टीबी अस्पताल परिसर में इस प्रस्तावित सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निरीक्षण मंगलवार को किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, निर्माण की तैयारियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली और निर्देश दिए कि आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराया जाए।
 
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह मेरे पिछले 10 वर्षों का सपना था जो अब जाकर साकार हो रहा है। जब राजस्थान के अन्य संभागों में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बनने शुरू हुए तो मैने केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के माध्यम से लगातार कोशिश की। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इसकी घोषणा की और इसकी क्रियान्विति अब होने जा रही है। आजादी के बाद पहली बार जेएलएन चिकित्सालय को इतनी बड़ी राशि से सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का अवसर मिला है। 
 
सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के निर्माण की कार्यकारी एजेंसी के रूप में एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो चुकी है। प्रिसिंपल व एजेंसी के मध्य एमओयू भी हो चुका है। इसके साथ ही शिलान्यास का कार्य भी सम्पन्न हो चुका हैं। 
 
श्री देवनानी ने अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। इसका निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के निर्माण के बाद अजमेर संभाग के मरीजों को गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार के लिए जयपुर, दिल्ली अथवा अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता काफी कम हो जाएगी। अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उन्हें जेएलएन चिकित्सालय परिसर में ही उपलब्ध होंगी। प्रस्तावित सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी, यूरोलॉजी, डायलिसिस, ऑन्कोलॉजी सर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी तथा प्लास्टिक सर्जरी सहित विभिन्न सुपर स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 
 
परियोजना के तहत सिविल निर्माण कार्य के लिए 151.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अस्पताल निर्माण में वृहद अनुभव रखने वाली एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड को कार्यकारी एजेंसी बनाए जाने से निर्माण कार्य अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कराने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग की मानक डीपीआर, वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों तथा प्रचलित भवन उपविधियों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। जेएलएन चिकित्सालय के उन्नयन के लिए राज्य सरकार द्वारा अलग से 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इसमें से 48 करोड़ रुपये सिविल निर्माण कार्यों पर व्यय होंगे। इसके अंतर्गत नेत्र रोग, ईएनटी, चर्म रोग, आईएचटीएम एवं दंत रोग विभागों के भवनों का जीर्णाेद्धार, विस्तार एवं उन्नयन किया जाएगा। इन कार्यों के लिए भी एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड को कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया गया है।
 
निरीक्षण के दौरान श्री देवनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से जुड़ी सभी स्वीकृतियों एवं औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ नियमित निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जेएलएन चिकित्सालय का यह विस्तार अजमेर के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऎतिहासिक उपलब्धि साबित होगा। सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक एवं अस्पताल उन्नयन की इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद जेएलएन चिकित्सालय प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित होगा। इससे अजमेर संभाग सहित आसपास के जिलों के लाखों मरीजों को अत्याधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS