Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / करौली के नांगल शेरपुर में किसान सम्मेलन आयोजित

करौली के नांगल शेरपुर में किसान सम्मेलन आयोजित
Dinesh Bhatt April 09, 2026 08:47 AM IST

 जयपुर, 08 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। जब किसान समृद्ध होगा तब ही देश समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। हमारी प्राथमिकता है कि किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध जल एवं बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इसी दिशा में प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। वहींराम जल सेतु लिंक परियोजना का मार्ग प्रशस्त किया है जिससे 17 जिलों के किसानों को सिंचाई एवं पेयजल के लिए भरपूर पानी उपलब्ध हो सकेगा।

                श्री शर्मा बुधवार को करौली जिले में टोडाभीम के नांगल शेरपुर गांव में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो महत्वपूर्ण मार्गों करीरी-गाजीपुर-भैरोजी से राजौर वाया मेरेडा-खेडी जैचडी-माचडी और पथवारी से घासीराम बाबा आश्रम कदम खुण्डी वाया मातासूला-पाडली खुर्द सड़क निर्माण करने की एवं नांगल शेरपुर तहसील बालघाट में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने लपावली गांव में एनीकेट निर्माण की मांग पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को व्यवहार्यता रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की हमारी सरकार किसानमजदूरयुवा और महिला वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है।

आधुनिक कृषि तकनीक अपनाएं किसान

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी उपलब्ध करवाने के लिए रामजल सेतु लिंक परियोजना व यमुना जल समझौते का मार्ग प्रशस्त किया है। इसके साथ हीआईएनजीपीगंगनहर और सोम-कमला-अम्बा सहित अनेक परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण के कार्य भी किए जा रहे है। इसके साथ ही राज्य सरकार प्रदेश में कृषि के विकास का रोडमैप भी बना रही है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने,मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार खाद प्रयोग करने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए भूमि की उर्वरता बनाए रखने का आह्वान किया।

रोजगार प्रदाता बनें युवा

                मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा नौकरी लेने वाला नहींबल्कि रोजगार प्रदाता बनेइसके लिए हमारी सरकार युवा नीति के माध्यम से ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवा रही है। वहींराइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में हुए एमओयू के धरातल पर उतरने से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय हुए पेपरलीक के आरोपी आज सलाखों के पीछे हैं। हमारी सरकार के समय एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है।

किसानों के लिए सम्मान निधि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया

                श्री शर्मा ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार किसानों और पशुपालकों के सशक्तीकरण के लिए निरतंर कार्य कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि में राज्य सरकार ने 3 हजार रुपये अतिरिक्त जोड़कर इसे 9 हजार रुपये प्रतिवर्ष कर दिया है। गेहूं की एमएसपी खरीद पर अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा हैवहीं 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज मुक्त ऋण किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा बिजली बिलों पर भी सब्सिडी और 2 लाख से अधिक नए कृषि कनेक्शन जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 65 हजार 400 सोलर पंप लगाए गए हैंजिन पर 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया गया है। ड्रिप एवं फव्वारा संयंत्र लगवाने के लिए 957 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है।

पशुओं के इलाज के लिए 536 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन संचालित

                मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पशुपालकों को सशक्त बनाने की दिशा में भी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत 17 लाख से अधिक पशुओं का निशुल्क बीमा किया जा चुका है और गांवों में पशुओं के घर पर ही इलाज के लिए 536 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहन सेवा दे रहे हैं। वहीं राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से पशुपालक परिवारों को 709 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया गया है।

                मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने गत सरकार की तुलना में अधिक काम किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के 25 माह के कार्यकाल में 35 हजार 368 फार्म पौंड बनाएजबकि गत सरकार ने पहले 25 माह में केवल 8 हजार 152 फार्म पौंड बनाए हैं। इसी तरह हमने 25 माह के कार्यकाल में फार्म पौंड पर कृषकों को 303 करोड़ रुपये का अनुदान दिया और गत सरकार उस समयावधि में केवल फार्म पौंड पर कृषकों को 48 करोड़ रुपये का अनुदान दिया।

राज्य सरकार ने करौली के विकास को दी गति

                श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने करौली जिले के विकास के लिए 2 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की बजट घोषणाएं की है। 60 करोड़ रूपये की लागत से सलेमपुर से बालोती-डाबरा-शेखपुरा-गोठरा-बरवासन देवी-नरौली सड़क मय हाईलेवल ब्रिज का काम प्रारम्भ हो चुका है। 25 करोड़ रूपये की लागत से नादोती-श्रीमहावीरजी खेड़ा रोडगम्भीर नदी पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्य प्रारम्भ हो चुका है। उन्होंने कहा कि 22 करोड़ रुपये लागत से मोठियापुरा से जगर वाया हरिरामपुरा सड़क मार्ग के विकास सहित कई विकास कार्य किए जा रहे हैं।

                कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में रामजल सेतु लिंक परियोजना से 17 जिलों में सिंचाई और पीने के लिए भरपूर पानी मिलेगा। राज्य सरकार ने नकली खाद बीज का काम करने वालों पर कठोर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि दीजिसे मुख्यमंत्री ने बढ़ाकर अब 9 हजार रुपये कर दिया है। वहींकिसानों को फसल खराबे पर मुआवजा भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

                गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सवा दो वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया है। साथ हीप्रदेश में किसानयुवागरीब एवं महिला वर्ग के उत्थान और सशक्तीकरण के अनेक काम किए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रामजल सेतु लिंक परियोजना धरातल पर उतर रही है।

                इससे पहले मुख्यमंत्री ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावतविधायक श्री दर्शन सिंहश्री हंसराज मीनाश्री विक्रम बंशीवालश्री राजेन्द्र मीनाश्री रामविलास मीना सहित संबंधित जिला अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS