Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / मंडियों से गेहूं का समय पर उठाव सुनिश्चित करें— एफसीआई कोटा संभाग में रोटेशन के आधार पर रेक लगाएं-ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

मंडियों से गेहूं का समय पर उठाव सुनिश्चित करें—  एफसीआई कोटा संभाग में रोटेशन के आधार पर रेक लगाएं-ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
Dinesh Bhatt April 21, 2026 08:48 AM IST

जयपुर, 20 अप्रेल। ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर ने कोटा की भामाशाह मंडी में एफसीआई द्वारा 80 हजार कट्टे प्रतिदिन एमएसपी पर गेहूं की तुलाई की व्यवस्था करने करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने  गेहूं खरीद की गति बढ़ाने  और समय पर उठाव भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि रजिस्ट्रेशन कर चुके सभी किसानों से खरीद की जा सके। उन्होंने गेहूं का उठाव बढ़ाने के लिए रेक लगाने का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

श्री नागर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की वर्तमान स्थिति की सोमवार को कोटा सर्किट हाउस में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार बुआई अधिक होने से गेहूं का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा है। ऐसे में कोटा संभाग में लक्ष्य से अधिक गेहूं खरीद की तैयारियां अभी से रखी जाएं। उन्होंने एफसीआई के गोदामों में गाड़ियां खाली करने की गति बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि मंडियों से समय पर गेहूं का उठाव हो सके।

ऊर्जा राज्य मंत्री ने बैठक के दौरान ही एफसीआई के जीएम श्री राजेश चौधरी से वार्ता कर गोदामों में गाड़ियां अनलोड करने की गति बढ़ानेअतिरिक्त मजदूरों की व्यवस्था करने और बड़ी मंडियों से गेहूं के उठाव के लिए कोटा संभाग में रोटेशन के आधार पर रेक लगाने को कहा ताकि खरीद केन्द्रों पर गेहूं के ढेर न लगें। उन्होंने कहा कि स्टोरेज पर्याप्त नहीं होने पर मंडियों एवं क्रय केन्द्रों पर गेहूं की खरीद प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने बैठक में उपस्थित एफसीआई अधिकारियों से गोदामों में प्रतिदिन खाली होने वाली गाड़ियों की संख्या के बारे में जानकारी ली।

ऊर्जा राज्य मंत्री ने राजफैडतिलम संघ एवं अन्य खरीद एजेंसियों द्वारा अब तक की गई समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली। साथ हीउन्होंने भुगतान व्यवस्था के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा कि किसानों को रजिस्ट्रेशन के अनुपात में कूपन जारी किए जाएं ताकि वे समय पर तुलाई के लिए क्रय केन्द्रों एवं मंडियों में पहुंच सकें। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर सहकारिता विभाग के गोदामों को भी किराए पर लेने के निर्देश दिए।

श्री नागर ने एफसीआई द्वारा क्रय केन्द्रों पर भेजे गए बारदाना की  गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर श्री पीयूष समारियाएडीएम प्रशासन श्री वीरेन्द्र सिंह यादवसांगोद प्रधान श्री जयवीर सिंहउप प्रधान श्री ओम नागर अडूसाडीएसओ श्री कुशाल बिलालासहकारिता विभाग से श्री बलविंदर सिंह गिल सहित एफसीआईराजफैडतिलमसंघ के अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS