Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / शिक्षा मंत्री ने किया 12वीं और 10वीं के टॉपर्स का सम्मान

clean-udaipur शिक्षा मंत्री ने किया 12वीं और 10वीं के टॉपर्स का  सम्मान
Dinesh Bhatt April 02, 2026 05:51 PM IST

जयपुर, 2 अप्रैल। राज्य सरकार के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर गुरुवार को राजसमंद जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनका सम्मान किया।

सुबह सर्किट हाउसराजसमंद में श्री दिलावर ने विभिन्न राजकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उपरना ओढ़ाकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनतअनुशासन और समर्पण ही उन्हें सफलता के शिखर तक पहुँचाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

शिक्षा मंत्री ने कक्षा 12 वीं कला में 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्रा माया मेघवालकक्षा 10 वीं में 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्रा मनीषा खरवडकक्षा 10 वीं में 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्रा किंजल सेनकक्षा 12 वीं विज्ञान में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्र प्रेम सिंह चुंडावतकक्षा 12 वीं विज्ञान में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्र पीयूष पालीवालकक्षा 12 वीं वाणिज्य में 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त छात्र विकास जाट से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।

अधिकारियोंअभिभावकों एवं शिक्षकों की भी उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों और परिवार का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

इस दौरान शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS