Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार, हम गंभीरता से काम कर रहे- विधानसभा अध्यक्ष राजकीय बालिका उ.मा.वि. क्रिश्चियनगंज में स्कूल बैग वितरण भारत विकास परिषद के सहयोग में हुआ आयोजन

शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार, हम गंभीरता से काम कर रहे- विधानसभा अध्यक्ष राजकीय बालिका उ.मा.वि. क्रिश्चियनगंज में स्कूल बैग वितरण भारत विकास परिषद के सहयोग में हुआ आयोजन
Dinesh Bhatt July 29, 2026 12:55 PM IST

 

     जयपुर, 28 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर का एक भी बालक-बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। हमें अपने स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाना है।
 
     विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अजमेर जिले की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रिश्चियनगंज में भारत विकास परिषद के सहयोग से बालिकाओं को स्कूल बैग वितरित किए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएं तथा प्रत्येक शिक्षक समाज के अंतिम छोर तक पहुंचकर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि बच्चों का विद्यालय से आत्मीय लगाव विकसित होना चाहिए, ताकि वे शिक्षा को बोझ नहीं बल्कि आनंद और संस्कार का माध्यम समझें।
 
     उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं संस्कारपरक कार्य दिए जाएं। विद्यार्थियों को महापुरुषों की जीवनियां, श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण एवं भारतीय संस्कृति से संबंधित प्रेरणादायी साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। इससे बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास होगा।
 
     उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक दायित्वबोध का विकास भी शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके प्रयासों से ही राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य तैयार होगा।
 
     उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तथा संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों एवं आवश्यक सुविधाओं का विस्तार कर विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा रहा है।
 
     इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारी स्कूल प्रशासन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS