Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / अजमेर में मादक पदार्थ तस्कर तरुण नाहरिया पर आर्थिक कार्रवाई, 32 लाख कीमत के चार वाहन फ्रीज, एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(2) के तहत कार्रवाई; तस्करी से अर्जित अवैध आय से स्वयं, पत्नी और माता के नाम खरीदे गए थे वाहन

अजमेर में मादक पदार्थ तस्कर तरुण नाहरिया पर आर्थिक कार्रवाई, 32 लाख कीमत के चार वाहन फ्रीज, एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(2) के तहत कार्रवाई; तस्करी से अर्जित अवैध आय से स्वयं, पत्नी और माता के नाम खरीदे गए थे वाहन
Dinesh Bhatt November 13, 2026 08:52 PM IST
जयपुर 13 नवंबर। मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध अजमेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्कर तरुण नाहरिया एवं उसके परिजनों के नाम पर खरीदे गए चार वाहनों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(2) के तहत फ्रीज करवाया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने मादक पदार्थों की तस्करी एवं सप्लाई से अर्जित अवैध आय से अपने नाम के साथ-साथ पत्नी और माता के नाम पर भी वाहन खरीदे थे। सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, दिल्ली ने इन वाहनों को फ्रीज करने के आदेश जारी किए हैं। फ्रीज की गई संपत्ति की कीमत 32 लाख रुपए आंकी गई है।
      
पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत चालानशुदा अपराधियों के विरुद्ध उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय हिमांशु जांगिड़ तथा वृत्ताधिकारी दक्षिण नगर मनीष बडगूजर के निकटतम सुपरविजन एवं मार्गदर्शन में रामगंज थानाधिकारी हरिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
 
31.46 ग्राम एमडी के साथ हुई थी गिरफ्तारी—
 
घटना के अनुसार 6 अगस्त 2026 को थाना रामगंज पुलिस ने तरुण नाहरिया पुत्र सम्पत उम्र 31 वर्ष निवासी सांसी बस्ती भगवानगंज थाना रामगंज अजमेर को 31.46 ग्राम एमडी मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में उसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
    
इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध आय और उससे खरीदी गई संपत्तियों की जांच शुरू की। वित्तीय अनुसंधान में आरोपी के नाम पर दो वाहन, उसकी पत्नी नेहा के नाम पर एक वाहन तथा उसकी माता दुर्गा देवी के नाम पर एक वाहन खरीदा जाना सामने आया।
 
सक्षम प्राधिकारी ने जारी किए फ्रीजिंग आदेश—
 
पुलिस टीम ने तस्करी से अर्जित अवैध आय से खरीदे गए वाहनों से संबंधित दस्तावेज जुटाकर सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, दिल्ली के समक्ष धारा 68एफ(2) एनडीपीएस एक्ट के तहत संपत्ति फ्रीज करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, दिल्ली ने दिनांक 9 नवंबर 2026 के आदेश के माध्यम से संबंधित संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश जारी किए।
    
फ्रीज किए गए चार वाहनों में तरुण नाहरिया के नाम पर होंडा एनएक्स 200 मोटरसाइकिल, टोयोटा इनोवा 2.5V कार, पत्नी नेहा के नाम पर टीवीएस जुपिटर 125 मोटरसाइकिल और माता दुर्गा देवी के नाम पर एक टीवीएस वाहन शामिल है। फ्रीज की गई संपत्ति की कीमत 32 लाख रुपए आंकी गई है।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS