Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / डूंगरपुर जिला प्रभारी सचिव ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें— नमित मेहता

डूंगरपुर जिला प्रभारी सचिव ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें—  नमित मेहता
Dinesh Bhatt June 16, 2026 10:37 PM IST
जयपुर, 16 जून। डूंगरपुर जिला प्रभारी सचिव एवं आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने मंगलवार को देवल पंचायत समिति  की  देवल खास, डूंगरपुर पंचायत समिति  की  सुरपुर ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर तथा डूंगरपुर नगर परिषद  में शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया।
 
उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण कर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
 
अवलोकन के दौरान उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों, अब तक की कार्यप्रगति तथा लंबित आवेदनों की जानकारी ली और शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैंप में प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर में प्राप्त आवेदनों की संख्या और उनके निस्तारण की नियमित एवं सटीक मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
 
उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। शिविर में ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों एवं मांगों पर भी चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
 
जिला प्रभारी सचिव ने  शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तृतीय किस्त स्वीकृति पत्र, आबादी पट्टे तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी  मरीजों को निक्षय पोषण किट, पशुपालन विभाग की मंगला पशु बीमा योजना के तहत लाभार्थियों को बीमा पॉलिसी स्वीकृति पत्र, वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पीपीओ कार्ड, कृषि विभाग द्वारा मक्का बीज किट, भवन निर्माण स्वीकृति पत्र, नामांतरण, प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के द्वितीय किस्त स्वीकृति पत्र वितरित किये।
 
इस अवसर पर  जिला कलक्टर देशलदान ने शिविरों के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS