Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र प्रथम की भावना के अनन्य उपासक और अखंड भारत के शिल्पकार थे - श्री अरुण चतुर्वेदी शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा आयोजित 'प्रेरणा पखवाड़ा' के तहत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 125वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित- शिक्षाविदों, प्रबुद्ध वक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने किया व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर मंथन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र प्रथम की भावना के अनन्य उपासक और अखंड भारत के शिल्पकार थे - श्री अरुण चतुर्वेदी शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा आयोजित 'प्रेरणा पखवाड़ा' के तहत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 125वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित- शिक्षाविदों, प्रबुद्ध वक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने किया व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर मंथन
Dinesh Bhatt July 07, 2026 08:35 AM IST
जयपुर, 6 जुलाई। शांति एवं अहिंसा विभाग एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को जयपुर स्थित संस्थान के मुख्य सभागार में "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : व्यक्तित्व एवं कृतित्व" विषयक विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। शांति एवं अहिंसा विभाग के निदेशक श्री अजय असवाल ने बताया कि केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय  के निर्देशानुसार 1 से 15 जुलाई तक प्रदेशभर में 'प्रेरणा पखवाड़ा' आयोजित किया जा रहा है। संस्कृति मंत्रालय  की स्मरणोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अरुण चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहे।
 
श्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति में राष्ट्र प्रथम की भावना के अनन्य उपासक, अद्वितीय शिक्षाविद् तथा अखंड भारत के सच्चे शिल्पकार थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए समर्पित रहा तथा उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी देश की संप्रभुता और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया।
 
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक श्री बाबूलाल ने डॉ. मुखर्जी के वैचारिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा को सशक्त स्वर प्रदान किया तथा भारतीय जनसंघ की स्थापना के माध्यम से वैचारिक दिशा दी।
 
विशिष्ट अतिथि हवामहल विधायक श्री बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की संप्रभुता और जनहित के लिए संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष किया। उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।
 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शिक्षा में भारतीय मूल्यों तथा आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा जैसी स्वदेशी विधाओं के समावेश की जो आधारशिला रखी, उसी दिशा में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं आयुष के क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है।
 
कार्यक्रम में श्रीमती मधु रघुवंशी उपनिदेशक शांति एवं अहिसा निदेशालय एवं श्री चंद्रशेखर शर्मा उपनिदेशक, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान  सहित अनेक शिक्षाविद्, प्रबुद्ध नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शांति एवं अहिंसा निदेशालय की ओर से अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेंद्र शर्मा ‘हंस’ द्वारा किया गया।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS