Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / शहरी सेवा शिविर में पट्टों का वितरण, पात्र लोगों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के दिए निर्देश सांसद सीपी जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया शिविर का अवलोकन

शहरी सेवा शिविर में पट्टों का वितरण, पात्र लोगों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के दिए निर्देश सांसद सीपी जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया शिविर का अवलोकन
Dinesh Bhatt June 30, 2026 12:39 PM IST
जयपुर, 29 जून। सांसद सीपी जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को नगर परिषद चित्तौड़गढ़ परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली।
 
सांसद सीपी जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा सरकारी सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।
 
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भी शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य पात्र नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण करने का आग्रह किया।
 
शिविर के दौरान सांसद सीपी जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण भी किया। पट्टे प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
शिविर के दौरान 52 नाम हस्तांतरण, 28 पट्टे 69A, 8 लीज डीड एवं 7 पट्टे यूआईटी के जारी किए गए।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS