Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / तारागढ़ पर होगें 20 करोड़ के विकास कार्य, एडीए होगा वर्किग एजेन्सी विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ली सर्किट हाउस में बैठक

तारागढ़ पर होगें 20 करोड़ के विकास कार्य, एडीए होगा वर्किग एजेन्सी विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ली सर्किट हाउस में बैठक
Dinesh Bhatt April 04, 2026 09:15 AM IST
जयपुर, 3 अप्रैल। अजमेर की शान, इतिहास और पहचान से जुड़े सम्राट पृथ्वीराज चौहान के तारागढ़ किले और पहाड़ी का शीघ्र कायाकल्प होने वाला है। यहां 20 करोड़ रूपए की लागत से विकास कार्य करवाए जाएगें। इनमें जीर्णोधार, म्यूजियम, पार्क और अन्य कार्य शामिल है। इसी तरह अजमेर के विकास को नई गति देने वाले कन्वेंशन सेन्टर का वर्क ऑर्डर भी इसी महीने जारी होगा। यह सेन्टर 28 करोड़ की लागत से तैयार करवाया जाएगा। नगर निगम और अजमेर विकास प्राधिकरण शहर और आसपास में खाली पड़ी अपनी बेशकीमती जमीन को चिन्हित कर तारबन्दी करवाएगें तथा वहां से अतिक्रमण भी हटाए जाएगें। 
 
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में अजमेर विकास प्राधिकरण और नगर निगम की संयुक्त बैठक ली। बैठक में जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु सहित अधिकारी उपस्थित रहे। 
 
बैठक में श्री देवनानी ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार तारागढ़ क्षेत्र का विकास किया जाए। यह सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिष्ठा से जुड़ा किला है। इसे इसी रूप में विकसित किया जाए। यह कार्य अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जाएंगे। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि तारागढ़ विकास के लिए जीर्णोद्धार, म्यूजियम, पार्क, पार्किंग, कैफे एवं अन्य कार्य के प्रस्ताव तैयार करवाए जाएंगे। यहां अजमेर और सम्राट पृथ्वीराज चौहान से जुड़ी डॉक्यूमेन्ट्री या लेजर शो जैसे प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।
 
बैठक में श्री देवनानी ने अजमेर के विकास को नई गति देने वाले कन्वेंशन सेन्टर की प्रगति की जानकारी ली। यह सेन्टर पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में 28 करोड़ रूपए की लागत से बनाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य के वर्क ऑर्डर अप्रेल में ही जारी कर दिए जाएंगे। श्री देवनानी ने निर्देश दिए कि अजमेर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम शहर एवं आसपास अपनी खाली पड़ी जमीन को चिन्हित कर तारबन्दी कराए, बोर्ड लगाए एवं अतिक्रमण हटाए ताकि भूमि पर अवैध कब्जे ना हो।
 
श्री देवनानी ने वरूण सागर एवं चौरसियावास तालाबों एवं उद्यान के सौन्दर्यीकरण संबंधी कामकाज में गति लाने के निर्देश दिए। इसकी विस्तृत डीपीआर तैयार कर जल्द प्रजेंटेशन दिया जाए ताकि आवश्यकता अनुरूप योजना तैयार कर काम शुरू हो सके। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती पैनोरमा को लेकर भी चर्चा की। डीएमएफटी फंड से स्कूलों में होने वाले विकास कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए।
 
श्री देवनानी ने एडीए को निर्देश दिए कि केसरबाग पुलिया एवं ब्रह्मपुरी पुलिया ऊंची करने तथा नाले की चौड़ाई बढ़ाने के लिए आवश्यक राशि तुरंत नगर निगम को हस्तांतरित करें ताकि काम शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम अप्रेल व मई महीने में सभी छोटे बड़े नालों व एस्केप चैनल की सफाई सुनिश्चित करे ताकि बारिश में जलभराव ना हो।
 
श्री देवनानी ने आनासागर पुलिस चौकी निर्माण एवं माकड़वाली पुलिस चौकी भूमि आवंटन की जानकारी ली। उन्होंने एडीए को निर्देश दिए कि आनासागर पुलिस चौकी का कार्य जल्द करवाया जाए। माकड़वाली पुलिस चौकी के लिए एक हजार वर्ग गज भूमि चिन्हित कर ली गई है। इसकी आगे की कार्यवाही तेज की जाए। उन्होंने अजमेर के लिए इस वर्ष की गई बजट घोषणाओं की क्रियान्विती तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम व एडीए अदालती वादों के निस्तारण को भी गंभीरता से ले तथा प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करे। सभी विभाग आपस में समन्वय के साथ काम करें। 
 
बैठक में रामसेतु के नीचे पार्किंग की कार्यवाही भी तेज करने के लिए एडीए व निगम को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि आनासागर से मिट्टी निकालने के लिए वित्तीय स्वीकृति भी प्रक्रियाधीन है। जल्द इस पर आवश्यक मंजूरी होगी।
 
बैठक में एडीए सचिव श्री अनिल पूनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS