Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने रामेश्वरम के लिए ट्रेन को दिखाई हरी झंडी — वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 की अंतिम ट्रेन रवाना

clean-udaipur देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने रामेश्वरम के लिए ट्रेन को दिखाई हरी झंडी — वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 की अंतिम ट्रेन रवाना
Dinesh Bhatt April 01, 2026 09:04 AM IST
जयपुर, 31 मार्च। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025-26 के तहत मंगलवार को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम-मदुरई के लिए विशेष ट्रेन को देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री श्री कुमावत ने वरिष्ठजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के तहत यात्रा के लिए यह अंतिम ट्रेन थी। 
 
इसमें जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुल 990 वरिष्ठजन रामेश्वरम-मदुरई के लिए रवाना हुए हैं। दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से 400 यात्री, सवाईमाधोपुर से 120 व कोटा रेलवे स्टेशन से 470 यात्री सवार हुए। यह ट्रेन दो अप्रेल को रामेश्वरम पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव रामेश्वरम में एक दिन का होगा। यहां पर सभी श्रद्धालुओं को हिंदु धर्म के महत्वपूर्ण चार धाम में से एक व देश के मुख्य रामनाथ स्वामी मंदिर व ज्योर्तिलिंग व मणी दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही, धनुष्ज्ञ कोड़ी में रामसेतु के पानी में तैरते हुए पत्थरों के भी दर्शन कराने के साथ रामेश्वरम के निकटतम दार्शनिक स्थल भी दिखाए जाएंगे। अगले दिन सभी यात्रियों को ट्रेन से मदुरई ले जाया जाएगा। वहां उन्हें मीनाश्री मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। मदुरई के बाद ट्रेन पुन: रवाना होकर 7 अप्रेल को जयपुर पहुंचेगी।
 
56 ट्रेनों के जरिए कराई 50 हजार वरिष्ठजनों को तीर्थयात्रा—  
देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने बताया कि बजट घोषणा-2025-26 के तहत मार्च-2026 तक 56 ट्रेनों के जरिए 50 हजार वरिष्ठजनों को देशभर के तीर्थस्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसी तरह कुल 83 फ्लाइट्स के जरिए 6 हजार वरिष्ठजनों को काठमांडु, नेपाल के पशुपतिनाथ के दर्शन कराए गए। श्री कुमावत ने बताया कि अब वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन व अन्य तैयारियों को लेकर विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।  
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS