Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / उप मुख्यमंत्री ने किया केसरपुरा ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण ग्राम विकास चौपाल में सुनी समस्याएं केसरपुरा पंचायत भवन बनेगा राजस्थान के लिए मॉडल-दिया कुमारी

उप मुख्यमंत्री ने किया केसरपुरा ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण ग्राम विकास चौपाल में सुनी समस्याएं केसरपुरा पंचायत भवन बनेगा राजस्थान के लिए मॉडल-दिया कुमारी
Dinesh Bhatt May 18, 2026 10:20 AM IST
जयपुर, 17 मई। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को अजमेर के केसरपुरा में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण करने के साथ ही ग्राम विकास चौपाल में आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।
 
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को अरावली एक्सप्रेस ट्रेन से जयपुर से अजमेर पहुंची।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अपील का अनुसरण करते हुए उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों की बचत करने के लिए रेल मार्ग को चुना। अजमेर के केसरपुरा  में उप मुख्यमंत्री  द्वारा नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह तथा ग्राम विकास चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केसरपुरा का ग्राम पंचायत भवन पूरे राजस्थान के लिए मॉडल है। इस प्रकार के भवन सभी ग्राम पंचायतों को बनाने चाहिए। सुविधायुक्त भवन से ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। स्थानीय बैठकों के लिए उपयुक्त स्थान प्राप्त होगा।
 
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में नवाचार किए जा रहे है। इनका प्रभाव नजर आने लगा है। स्थानीय जन प्रतिनिधि भी क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते है। प्रभारी मंत्री के रूप में कार्य करते हुए अजमेर के विकास में योगदान देना गर्व का विषय है। सरकार ने ग्राम विकास रथों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई है। साथ ही ग्राम विकास चौपाली से आमजन की समस्याओं के समाधान भी हुए है। सुझाव पेटिका में प्राप्त सुझावों पर भी अमल होगा।
 
उन्होंने कहा कि सरकार गांव तक बार-बार आ रही है। जनता की सेवा करने के लिए सरकार चुनी गई है। आमजन के जीवन को सुखद बनाना जन कल्याणकारी सरकार का उत्तरदायित्व है। विकास सतत चलने वाली प्रक्रिया है।
 
केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में गांव, गरीब, मजदूर, किसान तथा वंचित वर्ग के लिए विशेष कार्य हुए है। इसका असर पूरे देश में दिख रहा है। देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है। उन्होंने पैट्रोलियम पदार्थों की बचत का आह्वान किया है। सभी को मिलकर विदेशी मुद्रा की बचत करने की आवश्यकता है। इसका लाभ पूरे देश को होगा। स्वदेशी वस्तुएं अपनाने से देश के पसीने को सम्मान मिलेगा।
 
उन्होंने कहा कि किसानों को परम्परागत खेती से आगे बढ़कर तकनीकी आधारित खेती को अपनाना चाहिए। इससे लागत कम होगी। किसानों को मिट्टी के जांच करानी चाहिए। रसायनों एवं उर्वरकों से भूमि बीमार हो रही है। जैविक खेती अपनाने से धरती, खेती तथा जीवन बचेगा। फल बगीचों की स्थापना करें। मेड़ पर स्थाई पेड़ लगाएं।
 
इस अवसर पर विधायक श्री रामस्वरूप लाम्बा एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS