Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / उप-मुख्यमंत्री ने दिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बजट घोषणाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश

clean-udaipur उप-मुख्यमंत्री ने दिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम  की बजट घोषणाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश
Dinesh Bhatt April 02, 2026 05:56 PM IST
जयपुर, 02 अप्रैल। उप-मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में गुरुवार को सभागार में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें निगम से संबंधित वर्ष 2026-27 की राज्य बजट घोषणाओं, पूर्व बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के क्रियान्वयन, प्रगति पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को जनकल्याणकारी घोषणाओं को शीघ्र ही धरातल पर उतार कर क्रियान्वित करने के निर्देश प्रदान किये । प्रदेश की जनता को सुलभ, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं । उन्होंने कहा कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम  के भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुऐ रोडमैप प्रस्तुत किया गया है ।
 
श्री बैरवा ने बताया कि  मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा  के नेतृत्व में यात्री सुविधाओं व्यापक स्तर पर प्रसार हुआ है। इसके तहत सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए यात्रा को अधिक सुलभ बनाया है, वरिष्ठ नागरिकों (60 से 80 वर्ष आयु) के लिए किराये में छूट को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया गया है। मस्कुलर डिस्ट्रोफी के रोगियों (सहयोगी सहित), लोकतंत्र सेनानियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। वर्ष 2025 में पहली बार रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को 2 दिवस की निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गई।
 
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि डिजिटल राजस्थान के तहत यात्रियों को सुरक्षित और पारदर्शी सफर उपलब्ध कराने के लिए नवीनतम तकनीकों के माध्यम से यात्री अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है। इसके तहत यात्रियों के लिए बसों की रियल-टाइम लोकेशन ट्रैक करने हेतु RSRTC Live App ऐप शुरू किया गया है। इसके साथ ही समाधान पोर्टल से यात्रियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए ऑनलाइन पोर्टल 'समाधान' कार्यरत हैं। 
 
 उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में निगम ने परिचालन दक्षता में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिससे निगम की आय में भी वृद्धि हुई है तथा यात्रियों के भार में भी प्रगति दर्ज हुई है। श्री बैरवा ने बताया कि डीजल माइलेज में सुधार के लिए निगम को प्रतिष्ठित 'Skoch Order of Merit' सम्मान मिला है। 
 
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निगम ने नए वाहनों को क्रय करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी व दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 'आपणी बस-राजस्थान रोडवेज' सेवा के तहत ग्रामीण मार्गों पर बसों का संचालन भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
 
इस दौरान राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम आयुक्त श्री पुरुषोत्तम शर्मा सहित राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS