Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बांदीकुई को दी 5.64 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात रोडवेज बस स्टैंड एवं विभिन्न अस्पताल भवनों के निर्माण कार्य का लोकार्पण-शिलान्यास बिवाई-खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया पौधरोपण

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बांदीकुई को दी 5.64 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात रोडवेज बस स्टैंड एवं विभिन्न अस्पताल भवनों के निर्माण कार्य का लोकार्पण-शिलान्यास बिवाई-खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया पौधरोपण
Dinesh Bhatt August 07, 2026 07:07 PM IST
जयपुर, 7 अगस्त। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लगभग 5 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने बिवाई से खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
 
उप मुख्यमंत्री ने सिकंदरा-अलवर रोड पर एक करोड़ रुपये की लागत से बांदीकुई रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी कोलाना के नवीन भवन, 55-55 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र टीकावाली ढाणी तथा  नांगल झामरवाड़ा, 76.96 लाख रुपये की लागत से स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़लिया की बीपीएचयू लैब, 41-41 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र सुधासनपाड़ा, चौबड़ीवाला एवं बगथल की कोठी का लोकार्पण किया। साथ ही 55-55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भेदाड़ी गुजरान एवं सवड़ावली के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।
 
इस अवसर पर न्यू बस स्टैंड पर आयोजित समारोह  में  डॉ. बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार बीते ढाई वर्षों में प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों, मजदूरों एवं युवाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार ने पेपर लीक माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए दोषियों को जेल भेजने का कार्य किया है तथा एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निवेश को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
 
बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं तथा आगामी समय में भी विकास की यह गति निरंतर बनी रहेगी।
 
अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण कर विद्यार्थियों से संवाद किया
 
उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा ने विधायक भागचंद सैनी के साथ स्वर्गीय राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डीएमएफटी मद से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया तथा महाविद्यालय पुस्तकालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से लगन के साथ अध्ययन कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करने का आह्वान किया।
 
1000 मीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र
 
इससे पूर्व 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विधायक भागचंद सैनी के नेतृत्व में बांदीकुई में विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली की विशेषता 1000 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जो आकर्षण का केंद्र बना। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस रैली में बड़ी संख्या में आमजन, युवा, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के जयघोष गूंजते रहे तथा विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।
 
विधायक भागचंद सैनी ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त करने का अभियान है। उन्होंने सभी से राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
 
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा, रोशन सैनी, डॉ. सुमेश विजय, देवेंद्र शर्मा, सीताराम सैनी, सुरेश आभानेरी, महिपाल सिंह, ममता सैनी, पंचायत समिति विकास अधिकारी नितेश सैनी, रोडवेज प्रबंधक शक्ति सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS